फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड वैकेंसी: होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती, 7वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; कब से भरें फॉर्म? जानें यहां

Sun, 13 Sep 2026 10:28 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

झारखंड होमगार्ड के 772  पदों पर नई भर्ती निकली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में 7वीं पास उम्मीदवार भी हिस्सा ले सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा।
विज्ञापन
झारखंड वैकेंसी - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे ऐसे उम्मीदवार, जिनकी पढ़ाई ज्यादा नहीं हो पाई है, उनके लिए एक होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने का मौका है। झारखंड में होमगार्ड (गृह रक्षक) के 772  से अधिक पदों पर भर्ती चल रही है। खास बात यह है कि इसमें 7वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने गढ़वा जिले के ग्रामीण और शहरी गृह रक्षकों के लिए है।

विज्ञापन


देवघर होमगार्ड भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर 26 अक्तूबर 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

ग्रामीण गृह रक्षक पदों की रिक्तियां

ब्लॉक पुरुष महिला कुल
देवघर सदर 32 32 64
मोहनपुर 39 39 78
कैरोन 33 32 65
पालोजोरी 23 24 47
सरत 28 28 56
मार्गोमुंडा 49 49 98
सरवन 25 26 51
सेनारायधारी 52 52 104
देवपुर 16 15 31
मधुपुर ग्रामीण 21 20 41
कुल 318 317 635

शहरी होम गार्ड की रिक्तियां

शहरी क्षेत्र पुरुष महिला तकनीकी (पुरुष/महिला) गैर-तकनीकी (पुरुष/महिला) कुल
देवघर शहरी 41 41 21/20 20/21 82
मधुपुर शहरी 27 28 14/14 13/14 55
कुल 68 69 35/34 33/35 137

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • ग्रामीण होमगार्ड पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 7वीं पास होना जरूरी है।
  • शहरी होमगार्ड पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास (मैट्रिक) होना जरूरी है।
  • ग्रामीण होमगार्ड के लिए उम्मीदवार को देवघर जिले के उसी प्रखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रहा है।
  • शहरी होमगार्ड के लिए उम्मीदवार को देवघर जिले के शहरी क्षेत्र का सामान्य निवासी होना जरूरी है।
  • निवास के प्रमाण के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्व-सत्यापित निवास प्रमाण पत्र देना होगा।
  • ग्रामीण और शहरी दोनों पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

देवघर होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार आवेदन फॉर्म जमा करते समय आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। शुल्क का सफल भुगतान होने के बाद ही आवेदन को अंतिम माना जाएगा।

कैसे होगी चयन प्रक्रिया?

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): इसमें 1 मील दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट शामिल होंगे। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मानक होंगे।
  • हिंदी लेखन परीक्षा: PET पास करने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा होगी। ग्रामीण उम्मीदवारों के लिए यह 7वीं और शहरी उम्मीदवारों के लिए 10वीं कक्षा के स्तर की होगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी और पास होने के लिए 30 अंक जरूरी हैं।
  • तकनीकी कौशल परीक्षा: यह केवल तकनीकी शहरी होमगार्ड पद के उम्मीदवारों के लिए होगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 30 अंक पासिंग के लिए जरूरी हैं।
  • मेरिट और दस्तावेज सत्यापन: सभी परीक्षाओं के बाद मेरिट सूची बनेगी। चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज, मेडिकल फिटनेस और पुलिस सत्यापन किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण और नामांकन: चयनित उम्मीदवारों को बेसिक होमगार्ड प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनका होमगार्ड के रूप में नामांकन किया जाएगा।

शारीरिक मापदंड

मापदंड पुरुष (सामान्य/ओबीसी/बीसी) पुरुष (एसटी/एससी) महिला (सभी वर्ग)
ऊंचाई 162 सेमी 157 सेमी 148 सेमी
छाती 79 सेमी 76 सेमी अधिसूचना में उल्लेख नहीं है
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • ग्रामीण होमगार्ड या शहरी होमगार्ड के लिए संबंधित आवेदन फॉर्म चुनें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पहचान संबंधी जानकारी भरें।
  • हाल की रंगीन फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित निर्देश के अनुसार अपलोड करें।
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड में से किसी एक पहचान पत्र की जानकारी दर्ज करें।
  • ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के जरिए 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद समय सीमा से पहले फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें