फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Guard Vacancy 2025: इस सूबे में निकली होमगार्ड के पदों पर भर्ती; 7वीं से लेकर 10वीं पास तक के लिए मौका

Tue, 16 Sep 2025 04:25 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Jharkhand Home Guard Recruitment 2025: झारखंड के चतरा जिले में 463 होमगार्ड पदों पर भर्ती निकली है। ग्रामीण और शहरी दोनों श्रेणी में महिला-पुरुष आवेदन कर सकते हैं। 15 से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और तकनीकी परीक्षा शामिल होगी।
 
विज्ञापन
Home Guard (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jharkhand Home Guard Recruitment 2025: झारखंड में होमगार्ड बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। चतरा जिले में गृह रक्षक वाहिनी के 463 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की शुरुआत 15 सितंबर से हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आवेदन की सुविधा जिले की आधिकारिक वेबसाइट chatra.nic.in पर उपलब्ध है। वहीं आवेदन शुल्क सभी अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

ग्रामीण और शहरी दोनों पदों पर मौका

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान में ग्रामीण और शहरी दोनों तरह के पद शामिल हैं। महिला और पुरुष दोनों ही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। ग्रामीण गृह रक्षक के लिए 434 पद और शहरी गृह रक्षक (तकनीकी व गैर-तकनीकी) के लिए 29 पद निकाले गए हैं। कुल मिलाकर इस भर्ती के जरिए 463 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें 235 पद पुरुषों के लिए और 228 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

Trending Videos

Jharkhand Home Guard Eligibility: शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

  • ग्रामीण गृह रक्षक पदों के लिए अभ्यर्थियों का सातवीं पास होना जरूरी है और साथ ही वे चतरा जिले के स्थायी निवासी होने चाहिए। 
  • शहरी गृह रक्षक पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं (मैट्रिक) पास निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार शहरी सामान्य निवासी होने चाहिए।

आयु सीमा और शारीरिक मानक

 
  • भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • लंबाई की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और बीसी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की ऊंचाई कम से कम 162 सेंटीमीटर होनी चाहिए। एससी और एसटी पुरुषों के लिए यह मानक 157 सेंटीमीटर है, जबकि महिला अभ्यर्थियों की लंबाई न्यूनतम 148 सेंटीमीटर होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों का सीना 79 सेंटीमीटर होना चाहिए और आरक्षित वर्ग को इसमें तीन सेंटीमीटर की छूट मिलेगी।

फिजिकल टेस्ट और चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में शारीरिक जांच परीक्षा, लिखित परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा (सिर्फ शहरी तकनीकी पदों के लिए) शामिल है। शारीरिक परीक्षा में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट शामिल होंगे।

दौड़ के नियम के अनुसार, पुरुष उम्मीदवार जो एक मील की दौड़ पांच मिनट या उससे पहले पूरी करेंगे, उन्हें 20 अंक दिए जाएंगे। पांच से छह मिनट में पूरी करने पर 10 अंक मिलेंगे, जबकि छह मिनट से अधिक समय लेने वाले अभ्यर्थी अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे। महिला उम्मीदवारों को भी एक मील की दौड़ लगानी होगी। जो इसे आठ मिनट में पूरी करेंगी उन्हें 20 अंक और आठ से दस मिनट के बीच पूरी करने पर 10 अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

आवेदन की प्रक्रिया

 
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को recruitment.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। 
  • यहां नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, जन्मतिथि और पता जैसी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
  • इसके बाद लॉगिन करके संबंधित भर्ती पर Apply Online पर क्लिक करना है। 
  • शैक्षणिक योग्यता, आधार कार्ड, स्थायी और वर्तमान पता, शारीरिक माप और पहचान चिन्ह जैसी सभी जानकारी भरनी होगी। 
  • इसके साथ हाल का रंगीन फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है। 
  • अंत में 100 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

अगर आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी उम्मीदवार को परेशानी आती है, तो वे जिले के किसी भी प्रज्ञा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं। शारीरिक जांच परीक्षा का स्थल और लिखित व तकनीकी परीक्षा से संबंधित जानकारी बाद में समाचार पत्रों के जरिए जारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें