भर्ती पदों का विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 90 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इनमें लेखाकार (अकाउंटेंट) के 23 पद, जूनियर सहायक के 25 पद और जूनियर इंस्पेक्टर के 42 पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जा रहा है।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (JCI) की आधिकारिक वेबसाइट jutecorp.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Result 2025" या "Recruitment Result" लिंक पर क्लिक करें।
- अब संबंधित पद (जैसे – अकाउंटेंट) के रिजल्ट लिंक को चुनें।
- फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” या “View Result” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर जरूर अपने पास रख लें।