Jute Corp JCI Various Post Recruitment 2024: जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (JCI) ने जूनियर इंस्पेक्टर, जूनियर असिस्टेंट और अकाउंटेंट पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। यह परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jutecorp.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2024 से शुरू हुई थी और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 निर्धारित की गई थी। परीक्षा शुल्क का भुगतान भी 30 सितंबर 2024 तक ही स्वीकार किया गया। परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को किया जाएगा।
जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में भर्ती के लिए तीन प्रमुख पदों पर कुल 90 रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें जूनियर इंस्पेक्टर के लिए 42, जूनियर सहायक के लिए 25, और लेखाकार के लिए 23 पद शामिल हैं। उम्मीदवार ध्यान दें, यह पर्ची आपका एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि यह केवल एक पूर्व सूचना दस्तावेज है, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को यह जानकारी दी जाती है कि उनकी भर्ती परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।