फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP Hindi Translator:  आईटीबीपी इंस्पेक्टर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, आज है अंतिम तिथि

Wed, 08 Jan 2025 10:22 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ITBP Hindi Translator: आईटीबीपी इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) भर्ती के लिए आवेदन करने का आज (08 जनवरी) आखिरी दिन है। रात 11:59 बजे के बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ITBP Hindi Translator - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ITBP Hindi Translator: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) भर्ती के लिए आवेदन करने का आज (08 जनवरी 2025) आखिरी दिन है। रात 11:59 बजे के बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (recruitment.itbpolice.nic.in/rect/index.php) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 10 दिसंबर 2024 से शुरू हुई थी, जिसके जरिए 15 पद (13 पुरुषों के लिए और 2 महिलाओं के लिए) भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा का ध्यान रखें 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 8 जनवरी 2025 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 9 जनवरी 1995 से पहले नहीं होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

योग्यता का मापदंड 

इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री (अनिवार्य या वैकल्पिक विषय) होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।  

फीस शुल्क

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

कैसे करें आवेदन?  

  • आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in/rect/index.php पर जाएं।  
  • होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।  
  • पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।  
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।  
  • सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट अपने पास रखें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें