फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP Constable Jobs 2025: स्पोर्ट्स कोटा से कांस्टेबल बनने का मौका! ग्रुप-सी के लिए 10वीं पास अभी करें आवेदन

Tue, 11 Mar 2025 12:38 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ITBP Constable Recruitment 2025: आईटीबीपी ने ग्रुप 'सी' में खेल कोटा के तहत कांस्टेबल की भर्ती निकाली है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। 
विज्ञापन
ITBP Recruitment - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ITBP Constable Recruitment: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने खेल कोटा के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। यह भर्ती ग्रुप 'सी' (गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी) के अंतर्गत की जा रही है, जो भी योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 2 अप्रैल, 2025 तक आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च की रात 12:01 बजे से चालू हुई, जो 2 अप्रैल रात 11:59 बजे तक चलेगी।

शैक्षणिक योग्यता  

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मैट्रिक (10वीं पास), इंटरमीडिएट (12वीं पास) या स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार, उम्मीदवारों को अपनी योग्यता से संबंधित शैक्षिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।

इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों के पास खेल उपलब्धियां या एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) प्रमाण पत्र है, उन्हें कुल अंकों में अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। 

आयु सीमा और छूट के नियम

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 3 अप्रैल 2025 के आधार पर की जाएगी, जो कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है। सरकार के नियमों के अनुसार कुछ वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है:
  • अनारक्षित (सामान्य) वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को 10 वर्ष (5+5) की छूट दी जाएगी।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC - नॉन क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों को 8 वर्ष (5+3) की छूट दी जाएगी।

विभागीय उम्मीदवारों के लिए विशेष छूट:
जो उम्मीदवार किसी सरकारी विभाग में पहले से कार्यरत हैं और उन्होंने कम से कम 3 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर ली है, उन्हें ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
  • यदि ये उम्मीदवार अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) से संबंधित हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • यदि वे अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC - नॉन क्रीमी लेयर) से हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क  

अनारक्षित (यूआर), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये) का भुगतान करना होगा। यह शुल्क केवल आईटीबीपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

किसी अन्य तरीके से भुगतान किए गए शुल्क को स्वीकार नहीं किया जाएगा और आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें