फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP Recruitment 2022: आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, आवेदन का यह है आखिरी मौका

Sat, 01 Oct 2022 09:28 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ITBP Constable Recruitment 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने योग्य भारतीय पुरुष नागरिकों (नेपाल और भूटान सहित) से कॉन्स्टेबल (पायनियर) ग्रुप सी अराजपत्रित पदों की रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 
विज्ञापन
ITBP Constable Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ITBP Constable Recruitment 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने योग्य भारतीय पुरुष नागरिकों (नेपाल और भूटान सहित) से कॉन्स्टेबल (पायनियर) ग्रुप सी अराजपत्रित पदों की रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती फिलहाल अस्थायी आधार पर है लेकिन इन्हें आईटीबीपी पुलिस बल में स्थायी किए जाने की संभावना रहती है। योग्य उम्मीदवार ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ITBP कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 से संबंधित नीचे दी गई विस्तार से जानकारी पढ़ें। नियुक्ति के लिए चुने गए उम्मीदवार भारतीय क्षेत्र या विदेश में कहीं भी सेवा करने के लिए जिम्मेदार हैं। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता मानदंड की जांच कर लें ताकि बाद में निराशा से बचा जा सके। 

विज्ञापन

ITBP Recruitment 2022: कॉन्स्टेबल की रिक्तियां

पद नाम कुल जनरल (यूआर) ओबीसी ईडब्ल्यूएस एससी एसटी
कॉन्स्टेबल (बढ़ई) 56 29 6 6 7 8
कॉन्स्टेबल (मेसन) 31 17 3 3 4 4
कॉन्स्टेबल (प्लंबर) 21 12 2 2 2 3
कुल 108 58 11 11 13 15

ITBP Constable भर्ती योग्यता एवं आयु सीमा

मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक की डिग्री या समकक्ष होना चाहिए तथा राजमिस्त्री या बढ़ई या प्लंबर के ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स किया होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 17 सितंबर, 2022 तक 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए। 
 

ITBP Constable चयन प्रक्रिया एवं वेतन मान

कॉन्स्टेबल चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, प्रलेखन, विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) / समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (आरएमई) शामिल होगी। वहीं, इस भर्ती के लिए पे मैट्रिक्स में लेवल 3 रुपये 21,700 से रुपये 69,200 प्रति माह (सातवें सीपीसी के अनुसार) तक होगी।
 
विज्ञापन

ITBP Constable भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. कॉन्स्टेबल पद के लिए पात्र आवेदक 19 अगस्त, 2022 से 01 अक्तूबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से अनुशंसित समूह में पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  2. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सभी आवश्यक जानकारी के साथ एक आवेदन पत्र भरें।
  3. आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां जैसे फोटो, साइन, आईडी प्रूफ आदि संलग्न की जानी चाहिए।
  4. यहां निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. अपना आवेदन पूरा करने के लिए नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा करने के बाद।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को प्रिंट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें