फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO VSSC Jobs: इसरो में टेक्नीशियन सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, इस दिन से करें आवेदन; जानें रिक्तियां

Sat, 31 May 2025 04:18 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ISRO Recruitment: इसरो में टेक्नीशियन सहित कई पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 2 जून 2025 से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।  
विज्ञापन
ISRO VSSC Jobs - फोटो : इसरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ISRO VSSC Jobs: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने टेक्नीशियन समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए निर्धारित तिथि से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू होगी और 16 जून 2025 तक चलेगी।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत तकनीशियन सहित अन्य कई पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। कुल 64 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा 

इसरो वीएसएससी में निकली इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। टेक्नीशियन-बी और ड्राफ्ट्समैन-बी पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) डिग्री होनी चाहिए। वहीं फार्मासिस्ट-ए पद के लिए संबंधित क्षेत्र में डी फार्मा (D.Pharm) डिग्री आवश्यक है।

इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष तथा ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु में छूट मिलेगी।

कैसे होगा चयन?

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में रिटन टेस्ट (लिखित परीक्षा) आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट (कौशल परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। टेक्नीशियन-बी और ड्राफ्ट्समैन-बी पदों के लिए वेतनमान 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। वहीं, फार्मासिस्ट-ए पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से 92,300 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।  

कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in पर जाएं।
  • NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें (यदि पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं)।
  • "Apply Now" बटन पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज (डॉक्यूमेंट्स) स्कैन कर अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें