फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

URSC ISRO Jobs: बीई, बीटेक-डिप्लोमा पास युवाओं के लिए मौका, इसरो यूआरएससी में अप्रेंटिस के 410 पदों पर भर्ती

Wed, 29 Jul 2026 03:08 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

URSC ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत बीई, बीटेक और डिप्लोमा पास उम्मीदवारों के लिए कुल 410 पदों पर अवसर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
URSC Apprentice Recruitment - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

URSC Apprentice Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेजुएट अप्रेंटिस (बीई/बीटेक), टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) और कमर्शियल प्रैक्टिस अप्रेंटिस के कुल 410 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/बीटेक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा कर चुके और वर्ष 2022 से 2026 के बीच पास हुए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 28 अगस्त तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

कौन से उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा होना आवश्यक है। कमर्शियल प्रैक्टिस अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा होना चाहिए।

इस भर्ती के लिए केवल वे उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में अपनी योग्यता परीक्षा पास की है। यानी हाल के वर्षों में डिग्री या डिप्लोमा पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। 2021 या उससे पहले योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

स्नातक अप्रेंटिस को कितना मिलेगा वेतन?

इंजीनियरिंग शाखा रिक्तियां मासिक वजीफा
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 40 12,300
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग 83 12,300
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 50 12,300
केमिकल इंजीनियरिंग 15 12,300
औद्योगिक इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन 10 12,300
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 2 12,300
एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग 20 12,300
कुल 220 12,300

विज्ञापन

बी. तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए 120 पद

इंजीनियरिंग शाखा रिक्तियां मासिक वजीफा
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 30 10,900
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 38 10,900
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 30 10,900
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 10 10,900
सिविल इंजीनियरिंग 5 10,900
इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी 5 10,900
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 2 10,900
कुल 120 10,900

सी. कमर्शियल प्रैक्टिस अप्रेंटिस के लिए कितने पद?

विषय रिक्तियां मासिक वजीफा
कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा 70 10,900
कुल 70 10,900
विज्ञापन

URSC Apprentice Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले NATS (National Apprenticeship Training Scheme) पोर्टल पर जाएं।
  • यदि पंजीकरण नहीं किया है, तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और प्रोफाइल की जानकारी भरें।
  • इसके बाद ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026 से संबंधित विज्ञापन खोजें।
  • अपनी योग्यता के अनुसार ग्रेजुएट अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस या कमर्शियल प्रैक्टिस अप्रेंटिस पद का चयन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन जमा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें