फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो में नौकरी का मौका: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में 97 पदों पर भर्ती, वेतन 1.42 लाख तक; कौन कर सकता है आवेदन?

Mon, 19 Oct 2026 02:49 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ISRO SDSC SHAR Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र ने 97 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन 19 अक्तूबर से शुरू हो गए हैं। योग्य उम्मीदवार 9 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
ISRO SDSC SHAR Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतर्गत सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा (एसडीएससी एसएचएआर) ने भर्ती विज्ञापन संख्या SDSC SHAR/RMT/03/2026 जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, पुस्तकालय सहायक, नर्स, तकनीशियन, ड्राफ्ट्समैन, फायरमैन, वाहन चालक और मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित विभिन्न पदों को भरा जाएगा।

इसरो की भर्ती का फॉर्म कब तक भर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 अक्तूबर 2026 को सुबह 10 बजे शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 9 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है। उम्मीदवार आवेदन और भर्ती संबंधी जानकारी के लिए एसडीएससी एसएचएआर की आधिकारिक वेबसाइट या आवेदन पोर्टल apps.shar.gov.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन


इसरो की भर्ती में कितनी वैकेंसी हैं?

इस भर्ती में 24 पद कोड के तहत कुल 97 वैकेंसी भरी जाएंगी। इनमें सबसे अधिक 17 पद तकनीशियन 'बी' फिटर के लिए हैं। इसके बाद तकनीशियन 'बी' इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 12 और एमटीएस के 16 पद हैं। पदों और रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

 
पद कोड पद का नाम रिक्तियां
07 तकनीकी सहायक - मैकेनिकल 7
08 तकनीकी सहायक - इलेक्ट्रिकल/ईईई 1
09 तकनीकी सहायक - कंप्यूटर साइंस 1
10 तकनीकी सहायक - इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार 3
11 तकनीकी सहायक - सिविल 2
12 वैज्ञानिक सहायक - भौतिक विज्ञान 2
13 वैज्ञानिक सहायक - ललित कला/सिनेमैटोग्राफी 1
14 पुस्तकालय सहायक 'ए' 3
15 नर्स 'बी' 3
16 तकनीशियन 'बी' - इलेक्ट्रीशियन 5
17 तकनीशियन 'बी' - केमिकल 3
18 तकनीशियन 'बी' - फिटर 17
19 तकनीशियन 'बी' - इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 12
20 तकनीशियन 'बी' - बॉयलर अटेंडेंट 2
21 तकनीशियन 'बी' - टर्नर 1
22 तकनीशियन 'बी' - रेफ्रिजरेशन एवं एसी 1
23 तकनीशियन 'बी' - सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट 1
24 तकनीशियन 'बी' - फोटोग्राफी 1
25 ड्राफ्ट्समैन 'बी' - सिविल 1
26 फायरमैन 'ए' 2
27 हल्के वाहन का चालक 'ए' 1
28 भारी वाहन का चालक 'ए' 7
29 मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) 16
30 हल्के वाहन का चालक 'ए' - एडीआरआईएन, सिकंदराबाद 4
कुल 97

किस पद के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता चाहिए?

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता जरूर देखनी चाहिए। 
 

पद आवश्यक योग्यता
तकनीकी सहायक संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में कम से कम तीन वर्ष का प्रथम श्रेणी डिप्लोमा
वैज्ञानिक सहायक - भौतिक विज्ञान भौतिक विज्ञान मुख्य विषय तथा गणित और रसायन विज्ञान सहायक विषयों के साथ प्रथम श्रेणी बीएससी
वैज्ञानिक सहायक - ललित कला/सिनेमैटोग्राफी फोटोग्राफी में ललित कला या सिनेमैटोग्राफी में दृश्य कला की प्रथम श्रेणी स्नातक डिग्री
पुस्तकालय सहायक 'ए' प्रथम श्रेणी स्नातक डिग्री और पुस्तकालय विज्ञान या पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में प्रथम श्रेणी स्नातकोत्तर डिग्री
नर्स 'बी' कम से कम तीन वर्ष का नर्सिंग डिप्लोमा और राज्य नर्सिंग परिषद में पंजीकरण
तकनीशियन 'बी' 10वीं पास तथा संबंधित ट्रेड में आईटीआई/एनटीसी/एनएसी की निर्धारित योग्यता
बॉयलर अटेंडेंट 10वीं पास, संबंधित ट्रेड में एनएसी और प्रथम श्रेणी बॉयलर अटेंडेंट प्रमाणपत्र
ड्राफ्ट्समैन 'बी' - सिविल 10वीं पास और ड्राफ्ट्समैन सिविल ट्रेड में आईटीआई/एनटीसी/एनएसी
फायरमैन 'ए' 10वीं पास तथा निर्धारित शारीरिक दक्षता और फिटनेस मानक
हल्के वाहन का चालक 10वीं पास, वैध हल्के वाहन का लाइसेंस और कम से कम तीन वर्ष का ड्राइविंग अनुभव
भारी वाहन का चालक 10वीं पास, वैध भारी वाहन का लाइसेंस और पांच वर्ष का अनुभव; इसमें कम से कम तीन वर्ष भारी वाहन चलाने का अनुभव शामिल होना चाहिए
मल्टी टास्किंग स्टाफ 10वीं पास या समकक्ष

 

इसरो भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?

आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख 9 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवार उम्र इतनी होनी चाहिए:

 

पद समूह निर्धारित आयु सीमा
पद कोड 07 से 25, 27, 28 और 30 18 से 35 वर्ष
फायरमैन 'ए' और एमटीएस 18 से 25 वर्ष

कितनी मिलेगी सैलरी?

इसरो भर्ती में पद के वेतन स्तर के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

पद स्तर मूल वेतनमान अनुमानित कुल मासिक वेतन
तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, पुस्तकालय सहायक और नर्स स्तर 7 ₹44,900 - ₹1,42,400 ₹71,840
तकनीशियन और ड्राफ्ट्समैन स्तर 3 ₹21,700 - ₹69,100 ₹34,720
फायरमैन और वाहन चालक स्तर 2 ₹19,900 - ₹63,200 ₹31,840
मल्टी टास्किंग स्टाफ स्तर 1 ₹18,000 - ₹56,900 ₹28,800

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होगी। अधिकांश तकनीकी और सहायक पदों के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और उसके बाद कौशल परीक्षा का प्रावधान दिया गया है।

तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक और तकनीशियन पद:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 80 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
  • सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटा जाएगा।
  • सामान्य वर्ग के लिए लिखित परीक्षा में न्यूनतम 32 अंक और आरक्षित वर्गों के लिए 24 अंक निर्धारित बताए गए हैं।
  • लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • कौशल परीक्षा केवल अर्हकारी होगी। अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, बशर्ते उम्मीदवार कौशल परीक्षा में सफल हो।

बाकी पदों के लिए योग्यताएं:

  • नर्स 'बी' पद: नर्स पद के लिए 80 प्रश्नों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसकी अवधि 120 मिनट होगी। गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। कौशल परीक्षा अर्हकारी होगी और अंतिम चयन लिखित परीक्षा के अंकों पर आधारित होगा।
  • फायरमैन 'ए' पद: इस पद के लिए प्रारंभिक चिकित्सा प्रमाणपत्र, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और विस्तृत चिकित्सा जांच का प्रावधान है। शारीरिक परीक्षा में दौड़, रस्सी पर चढ़ना, भार उठाकर ले जाना और लंबी कूद जैसी गतिविधियां शामिल हैं। अंतिम चयन में लिखित परीक्षा के अंकों की भूमिका होगी।
  • वाहन चालक पद: हल्के और भारी वाहन चालक पदों के लिए 100 प्रश्नों की लिखित परीक्षा होगी। इसकी अवधि 120 मिनट होगी। इसमें मोटर वाहन अधिनियम और यातायात नियम, प्रारंभिक अंग्रेजी, अंकगणित तथा सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद ड्राइविंग कौशल परीक्षा होगी।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ: एमटीएस के लिए 100 प्रश्नों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसकी अवधि 90 मिनट होगी। इसमें गणितीय क्षमता, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी भाषा से संबंधित प्रश्न होंगे। उपलब्ध विवरण के अनुसार, इस पद पर अंतिम चयन लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा।

 

आवेदन शुल्क कितना है और रिफंड कैसे मिलेगा?

इस भर्ती में आवेदन शुल्क पद समूह के अनुसार अलग-अलग है।

 

पद समूह शुरुआत में जमा शुल्क परीक्षा में शामिल होने पर रिफंड प्रभावी शुल्क
पद कोड 07 से 15 ₹750 महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को पूरा रिफंड; अन्य उम्मीदवारों को ₹500 पात्र छूट श्रेणियों के लिए ₹0; अन्य के लिए ₹250
पद कोड 16 से 30 ₹500 महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को पूरा रिफंड; अन्य उम्मीदवारों को ₹400 पात्र छूट श्रेणियों के लिए ₹0; अन्य के लिए ₹100

 

शुल्क वापसी उम्मीदवार द्वारा आवेदन में दिए गए बैंक खाते में की जाएगी। लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होने पर शुल्क वापस नहीं मिलेगा।

परीक्षा किन शहरों में आयोजित होगी?

कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के लिए भारत के 18 शहरों में से किसी एक का चयन किया जा सकता है:
अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गुंटूर, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, तिरुवनंतपुरम, तिरुपति और विशाखापत्तनम।

इसरो भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट shar.gov.in या apps.shar.gov.in खोलें।
  2. भर्ती विज्ञापन SDSC SHAR/RMT/03/2026 से संबंधित लिंक पर जाएं।
  3. पंजीकरण करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल सहित आवश्यक जानकारी भरें।
  4. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी विवरण सावधानी से दर्ज करें।
  5. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  6. लागू आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. आवेदन जमा करने के बाद पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड कर लें और पंजीकरण संख्या सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें