कितने पदों पर होगी भर्ती?
| विषय |
पद |
| इलेक्ट्रॉनिक्स |
34 |
| मैकेनिकल |
26 |
| कंप्यूटर साइंस |
13 |
| सिविल |
10 |
| इलेक्ट्रिकल |
4 |
| रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग |
2 |
| आर्किटेक्चर |
2 |
| सिविल (PRL) |
1 |
| कुल |
92 |
इन पदों पर नियुक्ति बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, श्रीहरिकोटा, तिरुवनंतपुरम, महेंद्रगिरि सहित इसरो के विभिन्न केंद्रों में की जा सकती है।
किस वर्ष का GATE स्कोर चाहिए?
उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में GATE 2025 या GATE 2026 का वैध स्कोर होना जरूरी है।
| विषय |
GATE पेपर |
| इलेक्ट्रॉनिक्स |
EC |
| मैकेनिकल |
ME |
| कंप्यूटर साइंस |
CS |
| सिविल |
CE |
| इलेक्ट्रिकल |
EE |
| रेफ्रिजरेशन एवं AC |
ME |
| आर्किटेक्चर |
AR |
आयु सीमा क्या तय की गई है?
17 अगस्त 2026 के अनुसार अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
- सामान्य/EWS: जन्म 18 अगस्त 1998 या उसके बाद
- OBC: जन्म 18 अगस्त 1995 या उसके बाद
- SC/ST: जन्म 18 अगस्त 1993 या उसके बाद
आरक्षित वर्गों और सरकारी कर्मचारियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
इसरो साइंटिस्ट/इंजीनियर को कितनी सैलरी मिलती है?
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये प्रति माह का शुरुआती बेसिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा उन्हें मिलेगा-
- महंगाई भत्ता (DA)
- मकान किराया भत्ता (HRA)
- परिवहन भत्ता
- चिकित्सा सुविधा
- समूह बीमा
- एलटीसी
- सीमित आवास सुविधा
- नई पेंशन योजना/यूनिफाइड पेंशन स्कीम का लाभ
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी-
- GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग (1:7 अनुपात)
- व्यक्तिगत इंटरव्यू
- अंतिम मेरिट सूची
अंतिम चयन में GATE स्कोर को 50% और इंटरव्यू को 50% वेटेज दिया जाएगा।
करियर ग्रोथ
- इसरो में वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए Merit Promotion Scheme लागू है।
- इसके तहत पदोन्नति केवल रिक्त पदों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि कर्मचारी के प्रदर्शन के आधार पर समय-समय पर समीक्षा करके दी जाती है।
- इससे बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को तेजी से आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
आवेदन शुल्क
| श्रेणी |
शुल्क |
| सामान्य/OBC/EWS |
250 रुपये |
| महिला, SC, ST, दिव्यांग, पूर्व सैनिक |
शुल्क से छूट |
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से भारकोष (Bharatkosh) पोर्टल पर किया जा सकेगा।