फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो वैकेंसी: तकनीशियन और फायरमैन समेत ढेरों पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास भर सकते हैं फॉर्म; वेतन 1.42 लाख तक

Sun, 13 Sep 2026 05:58 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

इसरो में तकनीशियन, फायरमैन समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 1.42 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की इकाई इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC), महेंद्रगिरी ने 22 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें तकनीकी सहायक, तकनीशियन ‘बी’, रसोइया ‘ए’ और अग्निशामक ‘ए’ के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 से 5 अक्तूबर 2026 तक IPRC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


तकनीकी सहायक, तकनीशियन ‘बी’ और कुक ‘ए’ पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और पाठ्यक्रम आधारित कौशल परीक्षा के आधार पर होगा। फायरमैन ‘ए’ के लिए लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और विस्तृत चिकित्सा परीक्षण भी होगा।
 
पद आवश्यक योग्यता
तकनीकी सहायक - ऑटोमोबाइल ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी डिप्लोमा
तकनीकी सहायक - यांत्रिक मैकेनिकल इंजीनियरिंग या प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी डिप्लोमा
तकनीकी सहायक - इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी डिप्लोमा
तकनीशियन ‘बी’ - टर्नर 10वीं पास और एनसीवीटी से एनटीसी/एनएसी के साथ टर्नर ट्रेड में आईटीआई
तकनीशियन ‘बी’ - फिटर 10वीं पास और एनसीवीटी से एनटीसी/एनएसी के साथ फिटर ट्रेड में आईटीआई
तकनीशियन ‘बी’ - वेल्डर 10वीं पास और वेल्डर ट्रेड में आईटीआई, एनसीवीटी से एनटीसी/एनएसी जरूरी
तकनीशियन ‘बी’ - मशीनिस्ट 10वीं पास और एनसीवीटी से एनटीसी/एनएसी के साथ मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई
तकनीशियन ‘बी’ - प्रशीतन एवं वातानुकूलन 10वीं पास और एनसीवीटी से एनटीसी/एनएसी के साथ रेफ्रिजरेशन एवं एसी ट्रेड में आईटीआई
तकनीशियन ‘बी’ - इलेक्ट्रीशियन 10वीं पास और एनसीवीटी से एनटीसी/एनएसी के साथ इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई
कुक ‘ए’ 10वीं पास और प्रतिष्ठित होटल/कैंटीन में कुक के रूप में 5 साल का अनुभव। अनुभव/कौशल प्रमाण पत्र संबंधित होटल/कैंटीन से जारी होना चाहिए। व्यक्तिगत अनुभव प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।
फायरमैन ‘ए’ 10वीं पास और निर्धारित शारीरिक फिटनेस मानकों को पूरा करना जरूरी। ऑनलाइन आवेदन के साथ प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षा प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क?

तकनीकी सहायक पद के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। वहीं तकनीशियन ‘बी’, कुक ‘ए’ और फायरमैन ‘ए’ पदों के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन

क्या है परीक्षा का पैटर्न

पद प्रश्न अवधि अंकन योजना उत्तीर्ण अंक
तकनीकी सहायक और तकनीशियन ‘बी’ 80 बहुविकल्पीय प्रश्न, पाठ्यक्रम आधारित 90 मिनट सही उत्तर: +1 अंक, गलत उत्तर: -0.33 अंक सामान्य: 32/80, आरक्षित: 24/80
कुक ‘ए’ 100 बहुविकल्पीय प्रश्न, खाना पकाने का ज्ञान, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी और अंकगणित 120 मिनट सही उत्तर: +1 अंक, गलत उत्तर: -0.25 अंक कौशल परीक्षा में पास होने के लिए 60/100 अंक
फायरमैन ‘ए’ 100 बहुविकल्पीय प्रश्न, बुनियादी विज्ञान, सामान्य ज्ञान, समसामयिक मामले, अंकगणित और अंग्रेजी 120 मिनट सही उत्तर: +1 अंक, गलत उत्तर: -0.25 अंक अधिसूचना में अलग से उत्तीर्ण अंक नहीं बताए गए हैं
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले IPRC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांचकर सबमिट कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें