ISRO Recruitment 2022: वैज्ञानिक और अभियंता भर्ती पात्रता मानदंड
इसरो वैज्ञानिक और अभियंता भर्ती के लिए न्यूनतम 65 फीसदी नंबरों के साथ इंजीनियरिंग बीई/ बीटेक डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। इसके अलावा उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट यानी गेट 2021 या गेट 2022 की परीक्षा का क्वालिफाई करने का स्कोर कार्ड होना भी जरूरी है। वहीं, इसरो की भर्ती में आवेदन के लिए इच्छुक युवाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।