कुल 73 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत 41 तकनीकी और 32 गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
- तकनीकी पदों में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, माइनिंग, मिनरल, आईटी, जियोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन, इंडस्ट्रियल सेफ्टी और कमर्शियल/परचेज जैसे विभाग शामिल हैं।
- गैर-तकनीकी पदों में लीगल, फाइनेंस, सिक्योरिटी, मेडिकल, मार्केटिंग, सेल्स, एचआरएम, राजभाषा और कंपनी सेक्रेटरी से जुड़े पद शामिल किए गए हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार बीई/बीटेक, एमएससी, एलएलबी, एमबीबीएस, सीए, सीएमए, एमबीए, कंपनी सेक्रेटरी, एमए, एमएसडब्ल्यू या अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 2 से 20 वर्ष तक का कार्य अनुभव भी अनिवार्य है। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 28 वर्ष से 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 40,000 रुपये से 2,40,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी के नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। इसमें शामिल हैं-
- आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग
- दस्तावेज सत्यापन
- व्यक्तिगत साक्षात्कार
- चिकित्सीय परीक्षण
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन के समय उम्मीदवारों को ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।
- सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल): 944 रुपये
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक/महिला/आंतरिक उम्मीदवार: 354 रुपये