फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC SCZ Vacancy: रेलवे में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर की भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; इन दिन होगा वॉक-इन-इंटरव्यू

Mon, 09 Mar 2026 05:58 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IRCTC SCZ Recruitment: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के दक्षिण मध्य क्षेत्र में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में सीधा वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से चयन होगा और किसी लिखित परीक्षा की आवश्यकता नहीं है। इच्छुक उम्मीदवार 12 और 13 मार्च 2026 को इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IRCTC SCZ Vacancy 2026: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC), दक्षिण मध्य क्षेत्र ने निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर "हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर" की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। होटल प्रबंधन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के योग्य पेशेवरों के लिए कुल 43 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 और 13 मार्च 2026 को सिकंदराबाद स्थित IRCTC दक्षिण मध्य क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

जानें कौन कर सकता है आवेदन

  • उम्मीदवार ने हॉस्पिटैलिटी और होटल प्रशासन में बीएससी की डिग्री किसी केंद्रीय या राज्य होटल प्रबंधन संस्थान (CIHM/SIHM/PIHM) से ली हो, जो एनसीएचएम एंड सीटी (NCHMCT), यूजीसी (UGC) या एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त हो। 
  • भारतीय पाक कला संस्थानों से BBA या MBA (कुकिंग/पाक कला) की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग साइंस में बीएससी की डिग्री भी हो सकती है। वहीं, पर्यटन और होटल प्रबंधन में MBA की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए योग्य हैं, बशर्ते उनकी डिग्री UGC, AICTE या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हो।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए यूआर (सामान्य) श्रेणी के उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी (PWD) को 10 वर्ष, और पूर्व सैनिक को उनकी रक्षा सेवा की अवधि के साथ अतिरिक्त 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
 
कंपोनेंट विवरण
कुल CTC 30,000 रुपये प्रति माह (वैधानिक कटौतियों सहित)
दैनिक भत्ता (ट्रेन में ड्यूटी के दौरान) 350 रुपये प्रति दिन
- 12 घंटे से अधिक: 100%
- 6-12 घंटे: 70%
- 6 घंटे से कम: 30%
आवास शुल्क 240 रुपये (यदि बाहर किसी स्थान पर रात्रि प्रवास शामिल हो)
राष्ट्रीय अवकाश भत्ता 384 रुपये (राष्ट्रीय अवकाश पर कार्य करने पर)
चिकित्सा बीमा 35 वर्ष तक: 1,400 रुपये प्रति माह
36-50 वर्ष: 2,000 रुपये प्रति माह
विज्ञापन

कहां होगा साक्षात्कार?

इस भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 12 और 13 मार्च 2026 निर्धारित की गई हैं। 
IRCTC, दक्षिण मध्य क्षेत्रीय कार्यालय
प्रथम मंजिल, ऑक्सफोर्ड प्लाजा, सरोजिनी देवी रोड,
सिकंदराबाद - 500 003
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें