IRCTC Recruitment 2023: कुल पद
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 16 अप्रेंटिसशिप पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर पर पूरी की जा सकती है।
IRCTC Recruitment 2023: आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो वो 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी मानकों अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। इसके आधार पर ही चयन प्रक्रिया मान्य होगी।
IRCTC Recruitment 2023: पात्रता और वेतन
आवेदक में 10वीं पास की हो। उम्मीदवारों का चयन मैट्रिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा या वाइवा नहीं होगा। आवेदकों के चयन को अंतिम रूप कागजों का सत्यापन देगा। चयन होने पर उम्मीदवार को 5 हजार रुपये से लेकर 9 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
IRCTC Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया
ये आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आधारित है। इसके लिए apprenticeshipindia.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया निम्न रूप से पूरी की जा सकती है :-
- सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
- लॉगिन/पंजीकरण पृष्ठ पर जाएं और साइन अप/साइन इन करें।
- आवश्यक विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।