फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPPB GDS Vacancy: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकलीं ढेरों नौकरियां, ग्रेजुएट्स करें आवेदन; जानें रिक्तियां

Fri, 10 Oct 2025 09:06 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IPPB GDS Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत देशभर के योग्य ग्रेजुएट्स उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, IPPB Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IPPB GDS Vacancy 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) से एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 348 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

राज्य रिक्तियों की संख्या
आंध्र प्रदेश 8
असम 12
बिहार 17
छत्तीसगढ़ 9
दादरा और नगर हवेली 1
गुजरात 29
हरियाणा 11
हिमाचल प्रदेश 4
जम्मू और कश्मीर 3
झारखंड 12
कर्नाटक 19
केरल 6
मध्य प्रदेश 29
गोवा 1
महाराष्ट्र 31
अरुणाचल प्रदेश 9
मणिपुर 4
मेघालय 4
मिजोरम 2
नागालैंड 8
त्रिपुरा 3
ओडिशा 11
पंजाब 15
राजस्थान 10
तमिलनाडु 17
तेलंगाना 9
उत्तर प्रदेश 40
उत्तराखंड 11
सिक्किम 1
पश्चिम बंगाल 12
कुल 348

 

विज्ञापन

पात्रता मानदंड

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। केवल वही उम्मीदवार आवेदन के योग्य होंगे जिन्होंने स्नातक की डिग्री पूरी कर ली हो।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹750 का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करते समय इस शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं।

इतना मिलेगा वेतन

ग्रामीण डाक सेवक (Executive) के रूप में बैंक (IPPB) में काम करने वाले उम्मीदवारों को महीने का 30,000 रुपये वेतन मिलेगा। इसमें सभी कानूनी कटौतियां और योगदान शामिल होंगे। आयकर की कटौती नियमों के अनुसार की जाएगी।

काम और प्रदर्शन के आधार पर बैंक द्वारा सालाना वेतन बढ़ोतरी और प्रोत्साहन भी दिए जा सकते हैं। इसके अलावा कोई और भत्ता, बोनस या अतिरिक्त पैसा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले IPPB की आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “Careers” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण सही-सही दर्ज करें।
  • आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से)।
  • सभी विवरण चेक करने के बाद सबमिट कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें