आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
आईओसीएल के अप्रेंटिस पदों के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता रखी गई है। तकनीशियन प्रशिक्षु बनने के लिए संबंधित इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए, और सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50% अंक होने चाहिए। ट्रेड अप्रेंटिस बनने के लिए मैट्रिक पास + 2 साल का आईटीआई जरूरी है।
स्नातक प्रशिक्षु पदों के लिए उम्मीदवार का बीबीए, बीए, बी.कॉम या बीएससी में स्नातक होना चाहिए, और अंक न्यूनतम 50% (सामान्य वर्ग) या 45% (अन्य आरक्षित वर्ग) होने चाहिए। डेटा एंट्री ऑपरेटर ट्रेड अप्रेंटिस बनने के लिए 12वीं पास होना और डेटा एंट्री का कौशल प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष (सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग) होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दा जाएगी।
कैसे होगा चयन?
आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती में चयन योग्यता सूची (मेरिट लिस्ट) के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट निर्धारित शैक्षणिक योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के अनुसार, प्रत्येक ट्रेड/विषय के लिए अलग-अलग तैयार की जाएगी।
यदि मेरिट में टाई (अंक समान) की स्थिति बनती है, तो पहले अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर जन्मतिथि भी समान हो, तो मैट्रिक परीक्षा में अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी।
मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और नियुक्ति से पहले उन्हें चिकित्सा फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा। जो उम्मीदवार इन दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, उन्हें अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए अंतिम नियुक्ति प्रस्ताव जारी किया जाएगा।