आयु सीमा
आईओसीएल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 26 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 31 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं ऊपरी एज लिमिट में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) शामिल होगा, उसके बाद पद के आधार पर या तो कौशल /प्रवीणता/शारीरिक परीक्षण (SPPT) या कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (CPT) होगी। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे, जिनमें से प्रत्येक एक अंक का होगा, जिसे 120 मिनट के भीतर पूरा करना होगा।
इतना मिलेगा वेतन
जूनियर ऑपरेटर और जूनियर अटेंडेंट पदों के लिए उम्मीदवारों को 23,000-78,000 रुपये तक हर महीने सैलरी दी जाएगी। वहीं जूनियर बिजनेस असिस्टेंट को प्रति माह 25,000-1,05,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।