फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOCL Vacancy 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन 1524 पदों पर निकली वैकेंसी, क्या है पात्रता की शर्तें? जानें यहां

Mon, 29 Jun 2026 11:58 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी मथुरा, पारादीप, गुजरात और बोंगाईगांव रिफाइनरियों में कुल 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
IOCL Recruitment 2026 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IOCL Apprentice Vacancy 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी चार रिफाइनरियों यानी मथुरा, पारादीप, गुजरात और बोंगाईगांव में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। कुल 1524 पदों पर ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार 29 जून 2026 से 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का संबंधित शैक्षणिक योग्यता पूरी होना और NAPS या NATS पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी है।
 
कार्यक्रम तिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि 29 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि (NAPS/NATS पोर्टल और MS/Google फॉर्म) 29 जून 2026, सुबह 10:00 बजे
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (NAPS/NATS पोर्टल और MS/Google फॉर्म) 28 जुलाई 2026, शाम 5:00 बजे
दस्तावेज सत्यापन के लिए सूची का अस्थायी प्रकाशन 5 अगस्त 2026
दस्तावेज सत्यापन की संभावित तिथियां 11 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • कोड 101 (टेक्नीशियन अप्रेंटिस - केमिकल): उम्मीदवार के पास गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान/इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री विषयों के साथ 3 वर्षीय बीएससी (B.Sc.) डिग्री होनी चाहिए।
  • कोड 102 (ट्रेड अप्रेंटिस - फिटर): उम्मीदवार का 10वीं पास होना और फिटर ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
  • कोड 103 (टेक्नीशियन अप्रेंटिस - केमिकल): गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान/इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री विषयों के साथ 3 वर्षीय बीएससी (B.Sc.) डिग्री आवश्यक है।
  • कोड 104: केमिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
  • कोड 105: मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
  • कोड 106: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
  • कोड 107: इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
  • कोड 108 (सेक्रेटेरियल असिस्टेंट): उम्मीदवार के पास बीए (BA), बीएससी (B.Sc.) या बीकॉम (B.Com) की डिग्री होनी चाहिए।
  • कोड 109 (अकाउंटेंट): उम्मीदवार के पास बीकॉम (B.Com) डिग्री होना जरूरी है।
  • कोड 110: उम्मीदवार का 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है।
  • कोड 111 (डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर): उम्मीदवार का 12वीं पास होना और डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर का स्किल सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
विज्ञापन

IOCL Apprentice Recruitment 2026: देखें रिक्तियों की संख्या

रिफाइनरी यूनिट कुल रिक्तियां
मथुरा रिफाइनरी 151
पारादीप रिफाइनरी 582
गुजरात रिफाइनरी 647
बोंगाईगांव रिफाइनरी 144
कुल 1524
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले NAPS या NATS पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • बिना रजिस्ट्रेशन के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से NAPS/NATS पोर्टल में लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवेदन जमा करें।
  • NAPS/NATS पोर्टल पर आवेदन करने के बाद MS Form/Google Form में अतिरिक्त जानकारी भरना भी अनिवार्य है।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें।
  • शॉर्टलिस्ट होने पर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें