फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOCL Vacancy: आईओसीएल में निकलीं अप्रेंटिस की 500+ नौकरियां, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन; जानें आयु की शर्तें

Thu, 11 Sep 2025 12:14 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IOCL Job 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 500 से अधिक अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 11 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, IOCL - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IOCL Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने 500 से अधिक पदों पर अप्रेंटिस की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट (iocl.com) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर 2025 है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 523 पदों को भरना है।

विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

आईओसीएल विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिसशिप पद भर रहा है, जैसे फिटर, इलेक्ट्रीशियन, डेटा एंट्री ऑपरेटर और मशीनिस्ट। ये पद तकनीशियन अप्रेंटिस (Diploma Holder), ट्रेड अप्रेंटिस (ITI Holder) और ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Degree Holder) के लिए उपलब्ध हैं। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

आयु सीमा: इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

IOCL Apprentice 2025: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले IOCL की आधिकारिक वेबसाइट (iocl.com) पर जाएं।
  • होम पेज पर “Careers” या “Apprenticeship Recruitment” सेक्शन खोजें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें जैसे डिप्लोमा/डिग्री, मार्कशीट, आधार कार्ड आदि।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और PDF/Printout डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें