फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOB Apprentices 2025: आईओबी बैंक में नौकरी का आखिरी मौका! 750 अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

Sun, 09 Mar 2025 02:15 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IOB Apprentices Recruitment 2025: आईओबी अपरेंटिस भर्ती 2025 में स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IOB Apprentices Recruitment 2025: अगर आप भी बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने 750 अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि आज है। यदि आप इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 
विज्ञापन


आईओबी अपरेंटिस भर्ती 2025 में स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IOB Apprentice Recruitment 2025: रिक्त पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 750 पदों को भरना है। जिसमें आरक्षित वर्ग के लिए 368 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 171 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 66 पद, अनुसूचित जाति के लिए 111 और अनुसूचित जनजाति के लिए 34 पद शामिल है।
  • सामान्य वर्ग- 368 पद
  • ओबीसी वर्ग- 171 पद
  • ईडब्ल्यूएस वर्ग- 66 पद
  • अनुसूचित जाति- 111 पद
  • अनुसूचित जनजाति- 34 पद
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। भारत सरकार द्वारा लागू नियमों के अनुसार कुछ श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

आवेदन शुल्क

सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग उम्मीदवारों को 944 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपये निर्धारित किया गया है। दिव्यांगजन के लिए आवेदन शुल्क 472 रुपये रखा गया है।

इतना मिलेगा वेतन

इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा जारी अपरेंटिस भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। यह वेतन स्थान के आधार पर भिन्न-भिन्न होगा। जिन उम्मीदवारों की नियुक्ति मेट्रो शहरों में होगी, उन्हें 15,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। जो उम्मीदवार शहरी क्षेत्रों में कार्यरत होंगे, उन्हें 12,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों की नियुक्ति अर्ध-शहरी या ग्रामीण (Rural) क्षेत्रों में होगी, उन्हें 10,000 रुपये प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें