Internship Tips: इंटर्नशिप में इन टिप्स से बढ़ाएं अपने प्रोफेशनल स्किल्स; करियर को मिलेगी मजबूत नींव
Tue, 24 Dec 2024 10:31 AM IST
शिवम गर्ग
क्यूंगजिन जंग-टुकी, विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय
सार
Internship Tips: इंटर्नशिप का मतलब है सीखने और काम करने का मिश्रण। इंटर्न का कार्यकाल आमतौर पर छोटा, अधिकार सीमित और संसाधनों तक उनकी पहुंच कम होती है। साथ ही, मार्गदर्शन की कमी भी तनाव का कारण बन सकती है, जो उनके सीखने और नौकरी पाने के मौकों को कम कर सकती है।
Internship Tips: इंटर्नशिप का मतलब है सीखने और काम करने का मिश्रण। इसलिए इंटर्नशिप एक मूल्यवान शिक्षण अनुभव होना चाहिए, लेकिन कभी-कभी ऐसा नहीं होता है। कई बार इंटर्न को इंटर्नशिप के दौरान ऐसे उबाऊ और अप्रासंगिक कार्य करने पड़ते हैं, जिनका उनकी पढ़ाई या करियर से कोई सरोकार नहीं होता है। इससे उनकी उस क्षेत्र में रुचि भी खत्म हो जाती है, जिसमें वे काम करना चाहते हैं।
इंटर्न का कार्यकाल आमतौर पर छोटा, अधिकार सीमित और संसाधनों तक उनकी पहुंच कम होती है। ऐसे में उनके लिए काम करना थोड़ा कठिन होता है। साथ ही, मार्गदर्शन की कमी भी तनाव का कारण बन सकती है, जो उनके सीखने और नौकरी पाने के मौकों को कम कर सकती है। ऐसे में अगर आप भी इंटर्नशिप कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं, तो इसे करियर के लिहाज से उपयोगी बनाने के लिए आपको कुछ संरचित, सहायक और समावेशी रणनीतियां (Internship Tips) बनानी होंगी।
विज्ञापन
2 of 5
Internship Tips
- फोटो : freepik
सीखने के हों स्पष्ट लक्ष्य
सीखने के लिए आपको नए ज्ञान और कौशल हासिल करने का प्रयास करना होगा। सीखने के लक्ष्यों में विशिष्ट कार्य शामिल होते हैं, जिन्हें इंटर्न से करने की अपेक्षा की जाती है। इंटर्नशिप के दौरान आपका ध्यान तकनीकी ज्ञान, संचार व टीम वर्क जैसे कौशल विकसित करने पर होना चाहिए। आप इन्हें संकाय सलाहकारों, अन्य सहयोगी और नियोक्ताओं के सहयोग से भी विकसित कर सकते हैं। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि इंटर्नशिप के दौरान आपको अपना ध्यान कहां केंद्रित करना है और अपने कौशल को कैसे निखारना है? ऐसा करके आप इंटर्नशिप अनुभव का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Internship Tips
- फोटो : freepik
चरण दर चरण सीखें
इंटर्न सबसे बेहतर तरीके से तब सीखते हैं, जब वह आसान काम से शुरुआत करके धीरे-धीरे चुनौतीपूर्ण कामों की ओर बढ़ते हैं। इसलिए आपको भी इंटर्नशिप के दौरान ऐसा ही करना चाहिए। फिर धीरे-धीरे उनमें ऐसे बदलाव लाएं, जिनसे आपको लाभ हो। इससे आपको आत्मविश्वास और धीरे-धीरे अपनी समझ बढ़ाने में मदद मिलती है। उन असाइनमेंट से भी लाभ होता है, जिनकी समय-सीमा निर्धारित होती है।
4 of 5
Internship Tips
- फोटो : freepik
खुलकर बात करें
इंटर्न और उनके मेंटर के बीच खुला व स्पष्ट संचार होना बेहद जरूरी है। चाहे इंटर्नशिप व्यक्तिगत हो या ऑनलाइन, एक प्रभावी संचार रणनीति बेहद कारगर होती है। इसमें बैठकों के जरिये प्रगति की समीक्षा करने, नए कार्यों और विचारों पर चर्चा करने तथा इंटर्न को अपनी चिंताओं को व्यक्त करने का अवसर मिलता है।
इंटर्नशिप की कामयाबी काफी हद तक मेंटरशिप पर निर्भर करती है। इसलिए आपको इंटर्नशिप के दौरान सही मेंटर या सलाहकार का चयन करना चाहिए। इससे आपको कार्यस्थल पर समान पृष्ठभूमि वाले लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे पेशेवर और मनोवैज्ञानिक रूप से लाभ होता है। आपको अपनेपन की भावना को बढ़ाने के लिए सहकर्मी परामर्श और लगातार सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहना चाहिए।