चार घंटे तक बंद रहेगा इंटरनेट
असम में भर्ती बड़े स्तर की भर्ती परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। इस परीक्षा को पूरी तरह से कदाचार मुक्त और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सरकार परीक्षा आयोजित होने वाले जिलों में चार घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।
ग्रेड 03 और 04 की परीक्षा
असम सरकार की ओर से राज्य के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए ग्रेड-3 और ग्रेड-4 परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है। इस परीक्षा के माध्यम से करीब 30 हजार पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा के लिए करीब 14 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।