फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPF SI Admit Card: जारी होने जा रहा आरपीएफ एसआई का प्रवेश पत्र; डाउनलोड करने से पहले रखें इस बात का ख्याल

Thu, 28 Nov 2024 08:57 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPF SI Admit Card Date: रेलवे भर्ती बोर्ड की आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा 2 दिसंबर से शुरू होने जारी रही है। इसके लिए प्रवेश पत्र किसी भी समय जारी हो सकता है। पंजीकृत उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि नीचे जान सकते हैं।
 
विज्ञापन
Indian Railway, भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB RPF SI Admit Card 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आरआरबी आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 02 दिसंबर, 2024 से किया जाना है। परीक्षा में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार है। हालांकि, अभ्यर्थियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि भर्ती बोर्ड जल्द ही आरपीएफ एसआई भर्ती का प्रवेश पत्र जारी करने वाला है।

विज्ञापन

RRB RPF SI Admit Card: जारी होने जा रहा आरपीएफ एसआई भर्ती का एडमिट कार्ड

आमतौर पर रेलवे किसी भी भर्ती परीक्षा की तिथि से चार दिन पहले उसका प्रवेश पत्र जारी कर देता है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही थी कि बोर्ड 28 नवंबर, 2024 को प्रवेश पत्र जारी कर देगा। हालांकि, खबर बनने तक प्रवेश पत्र जारी नहीं हो सका है लेकिन इसके बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है। संभावना है कि आरआरबी 29 दिसंबर या आने वाले एक-दो दिनों में ही प्रवेश पत्र जारी कर देगा। किसी भी ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवारों को संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट पर लगातार नजर रखनी चाहिए।

सबसे पहले 2 दिसंबर की परीक्षा के लिए जारी होगा प्रवेश पत्र

आरपीएफ एसआई कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। 2 दिसंबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने 24 नवंबर 2024 को परीक्षा शहर की पर्ची जारी की थी।

एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय, आवश्यक दस्तावेजों की सूची, उनके रोल नंबर, परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश आदि मिलेंगे। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की एक प्रति परीक्षा केंद्र पर ले जानी होगी। परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों का प्रमाणीकरण आधार से जुड़े बायोमेट्रिक्स के माध्यम से किया जाएगा।

RPF SI Vacancy 2024: इतने पदों के लिए आयोजित हो रही भर्ती परीक्षा

इस साल, आरआरबी रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल में 452 सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) और 4,208 कांस्टेबल (कार्यकारी) रिक्तियों के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन

RPF SI Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड जारी होने पर उसे डाउनलोड करने से पहले आपको ध्यान रखना होगा कि यह संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट से ही डाउनलोड किया जा सकेगा। इन चरणों का पालन करने उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
  • एडमिट कार्ड जारी होने पर संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आरआरबी आरपीएफ एसआई एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें