फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOB LBO Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक में 400 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख आज, जल्द करें अप्लाई

Sat, 31 May 2025 02:09 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Overseas Bank LBO Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के 400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 31 मई 2025 को समाप्त होने वाली है। आवेदन करने के लिए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Overseas Bank Recruitment 2025 Last Date: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 31 मई 2025 है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब भी मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर आज ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) भर्ती 2025 के लिए जारी कुल 400 पदों में से 162 पद अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 108 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 40 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 60 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 30 पद निर्धारित किए गए हैं।

राज्यवार रिक्तियां इस प्रकार है:

राज्य का नाम स्थानीय भाषा कुल पद
तमिलनाडु तमिल 260
ओडिशा ओड़िया 10
महाराष्ट्र मराठी 45
गुजरात गुजराती 30
पश्चिम बंगाल बंगाली 34
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

आयोग द्वारा स्टेनो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2025 से शुरू हुई थी। इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 31 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि आयोग द्वारा बाद में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घोषित की जाएगी। प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट इंडियन ओवरसीज बैंक 2025 स्थानीय बैंक अधिकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क  

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये, जबकि एससी, एसटी और पीएच (दिव्यांग) वर्ग के लिए यह 175 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

इंडियन ओवरसीज बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों की ऑनलाइन परीक्षा (Online Exam) ली जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भाषा दक्षता परीक्षा (Language Proficiency Test) में भाग लेना होगा। दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 3 वर्षों तक सेवा देना अनिवार्य होगा। इसके लिए उन्हें 2,00,000 रुपये का सर्विस बॉन्ड भरना पड़ेगा, जो इस सेवा अनुबंध को सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें