Indian Overseas Bank Job 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी, 12 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 3 अक्तूबर, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार IOB की आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इन सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए किसी भी स्नातक, बी.आर्क, बी.टेक/बीई, एम.एससी, एमई/एम.टेक, एमबीए/पीजीडीएम, एमसीए या पीजीडीबीए डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
उम्मीदवार विस्तृत पात्रता मानदंड और अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देखें।