फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOCL Vacancy 2026: डिप्लोमा या ग्रेजुएशन कर चुके हैं? इंडियन ऑयल में निकली एक्जीक्यूटिव के 470 पदों पर भर्ती

Sat, 15 Aug 2026 11:52 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IOCL Executive Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 470 एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीई/बीटेक, एमबीए, एलएलबी या डिप्लोमा योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
IOCL Recruitment 2026, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IOCL Executive Vacancy 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 470 एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 3 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा।

ग्रेड A पदों का विवरण (कुल 411 पद)

पद/विषय कुल पद
सिविल इंजीनियरिंग 62
केमिकल इंजीनियरिंग 16
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 75
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन 32
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 118
इंस्ट्रूमेंटेशन 35
कंप्यूटर साइंस/आईटी 22
लॉ (कानून) 10
मार्केटिंग 41
कुल 411

ग्रेड A0 पदों का विवरण (कुल 9 पद)

पद/विषय कुल पद
क्वालिटी कंट्रोल (केमिस्ट्री) 9
कुल 9

ग्रेड E0 पदों का विवरण (कुल 50 पद)

पद/विषय कुल पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 14
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 21
सेफ्टी (सुरक्षा) 15
कुल 50
 

 

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • ग्रेजुएट इंजीनियर (कैटेगरी A): संबंधित इंजीनियरिंग विषय (केमिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस/आईटी, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन या मैकेनिकल) में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए कम से कम 65% अंक तथा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 55% अंक आवश्यक हैं।
  • ऑफिसर (मार्केटिंग) (कैटेगरी A): मार्केटिंग मैनेजमेंट में एमबीए या पीजीडीबीए डिग्री होनी चाहिए। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के लिए 60% अंक और एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 55% अंक जरूरी हैं।
  • लॉ ऑफिसर (कैटेगरी A): एलएलबी या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी डिग्री होनी चाहिए, जिसे बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त हो। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए 60% और एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 55% अंक आवश्यक हैं।
  • असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर (ग्रेड A0): केमिस्ट्री या संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट (स्नातकोत्तर) डिग्री होनी चाहिए। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के लिए 60% तथा एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 55% अंक जरूरी हैं।
  • डिप्लोमा इंजीनियर (ग्रेड E0): इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या सेफ्टी इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए 65% अंक तथा एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 55% अंक आवश्यक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आयु सीमा के नियम?

1 जुलाई 2026 के अनुसार ग्रेजुएट इंजीनियर (ग्रेड A) और डिप्लोमा इंजीनियर (ग्रेड E0) पदों के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष, मार्केटिंग ऑफिसर (ग्रेड A) के लिए 28 वर्ष तथा लॉ ऑफिसर (ग्रेड A) और असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर (ग्रेड A0) के लिए 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
 

उम्मीदवारों को चुनने होंगे 3 पसंदीदा केंद्र

परीक्षा केंद्र: यह भर्ती परीक्षा देश के 83 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन के दौरान अपनी पसंद के 3 परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे। एक बार केंद्र का चयन होने के बाद उसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी समेत कई प्रमुख शहर परीक्षा केंद्र होंगे।

IOCL Executive Recruitment 2026: वेतन विवरण

श्रेणी शुरुआती मूल वेतन (प्रति माह) वेतनमान अनुमानित वार्षिक CTC
ग्रेड A 50,000 50,000 - 1,60,000 18.4 लाख
ग्रेड A0 40,000 40,000 - 1,40,000 14.8 लाख
ग्रेड E0 30,000 30,000 - 1,20,000 11.1 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें