कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में अलग-अलग शाखाओं के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
| शाखा/कैडर |
शैक्षणिक योग्यता |
| कार्यकारी शाखा (GS(X))/हाइड्रोग्राफी |
किसी भी विषय में B.E./B.Tech, न्यूनतम 60% अंक |
| पायलट |
B.E./B.Tech (60%), 10वीं-12वीं में 60% कुल अंक और अंग्रेजी में 60% |
| ऑब्जर्वर |
B.E./B.Tech (60%), 10वीं-12वीं में 60% कुल अंक और अंग्रेजी में 60% |
| एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) |
B.E./B.Tech, न्यूनतम 60% अंक |
| लॉजिस्टिक्स |
B.E./B.Tech, MBA, MCA, M.Sc (IT) या संबंधित योग्यता, प्रथम श्रेणी |
| NAIC |
संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में B.E./B.Tech, 60% अंक |
| शिक्षा शाखा |
M.Sc/MA या संबंधित B.E./B.Tech/M.E./M.Tech, निर्धारित अंक |
| इंजीनियरिंग शाखा |
संबंधित इंजीनियरिंग विषय में B.E./B.Tech, 60% अंक |
| सबमरीन टेक्नोलॉजी (इंजीनियरिंग) |
इंजीनियरिंग शाखा के समान योग्यता |
| इलेक्ट्रिकल शाखा |
संबंधित इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech |
| सबमरीन टेक्नोलॉजी (इलेक्ट्रिकल) |
इलेक्ट्रिकल शाखा के समान योग्यता |
| नेवल कंस्ट्रक्टर |
संबंधित इंजीनियरिंग विषय में B.E./B.Tech, 60% अंक |
अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले
विस्तृत अधिसूचना अवश्य पढ़ लें।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा।
- शैक्षणिक अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का SSB इंटरव्यू
- इंटरव्यू में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण
- मेडिकल में फिट उम्मीदवारों की मेरिट सूची के आधार पर अंतिम चयन
नौसेना ने बताया है कि B.E./B.Tech उम्मीदवारों के लिए पांचवें सेमेस्टर तक के अंक, जबकि स्नातकोत्तर उम्मीदवारों के लिए सभी सेमेस्टर के अंक शॉर्टलिस्टिंग में देखे जाएंगे।