Indian Navy Recruitment 2023: भारतीय नौसेना में करिअर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। नेवी में चार्जमैन-II की 372 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 मई 2023 तक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-joinindiannavy.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 278 रुपये का भुगतान करना होगा। सभी महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, PwBD और ESM उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर 'जॉइन नेवी' पर क्लिक करें और फिर 'वेस टू जॉइन' पर क्लिक करें।
सिविलियन पर और फिर चार्जमैन-II पर क्लिक करें।
आवेदन पत्र भरें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन स्क्रीनिंग
परीक्षा
दस्तावेज सत्यापन
चिकित्सा परीक्षण
मेरिट