फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy Recruitment 2022: बारहवीं पास के लिए इंडियन नेवी में निकली भर्तियां, 65000 रुपए से अधिक मिलेगा वेतन

सार

 इंडियन नेवी ने एए व एसएसआर पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसकी आवेदन प्रक्रिया 29 मार्च से शुरू हो जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
indian navy - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बारहवीं पास उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। भारतीय नौसेना ने आर्टिफिसर अप्रेंटिस (AA) व सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) भर्ती की घोषणा कर दी है। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 29 मार्च से शुरू हो जाएगी, जोकि 5 अप्रैल, 2022 तक चलेगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी पहले से ही आवेदन से जुड़े दस्तावेज तैयार कर लें। ताकि फॉर्म भरते समय किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। अधिक जानकारी के लिए इंडियन नेवी की वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन को अवश्य चेक कर लें। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस  FREE Current Affairs PDF - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

अनिवार्य शैक्षिक योग्यता 

इंडियन नेवी की आर्टिफिसर अप्रेंटिस और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को विज्ञान वर्ग से न्यूनतम बारहवीं पास होना चाहिए। इसके अलावा एए भर्ती के लिए अप्लाई करने के इच्छुक कैंडिडेट्स ने इंटर में कम से कम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य रूप से हासिल किए हो।  

जानिए क्या है भर्ती की चयन प्रक्रिया 

भारतीय नौसेना के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाता है। इसके बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण से होकर गुजरना पड़ता है। सभी परीक्षाओं में सफल कैंडिडेट्स की अंतिम मेधा सूची तैयार की जाती है। भर्ती संबंधी ज्यादा जानकारी के लिए नेवी की वेबसाइट पर विज़िट करें।  

सैलरी 

भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित की गई इस भर्ती के अंतगर्त इन दोनों पदों पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की शुरू में कुछ हफ़्तों की ट्रेनिंग होती है। इस दौरान उन्हें हर महीने स्टाइपेंड के रूप में 14,600 रुपये दिए जाते हैं। इसके बाद अभ्यर्थी को डिफेंस वेतन मैट्रिक्स के लेवल- 3 के तहत प्रतिमाह 21,700 रुपए से लेकर 69,100 रुपए तक का अधिकतम मासिक वेतन दिया जाता है। इसके अतिरिक्त सैनिक सेवा भत्ते के तौर पर प्रति माह 5200 रूपए और अन्य कई तरह के भत्तों का भी लाभ इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को मिलता है। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें