फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy Recruitment 2021: नौसेना में अधिकारी बनने का सपना होगा पूरा, जानिए कब तक और कैसे कर सकते हैं आवेदन

सार

भारतीय नेवी ने इन दिनों आईटी ब्रांच के एग्ज्क्यूटिव पदों पर उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए दो जुलाई से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
indian navy - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी नौसेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं और ऐसी ही किसी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपका ये सपना पूरा होने वाला है क्योंकि भारतीय नौसेना ने हाल ही में आईटी ब्रांच के एजेक्यूटिव पदों पर उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और इसके लिए दो जुलाई से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी जो 16 जुलाई 2021 तक चलेगी। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 45 पदों पर भर्तियां की जाएंगी जिसमें केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। 

आयुसीमा:

इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयुसीमा 2 जनवरी 1997 से 1 जुलाई 2002 के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती में आवेदन करने वाले किसी भी वर्ग के युवाओं को कोई फीस भुगतान नहीं करनी होगी।  

आवश्यक शैक्षिक योग्यता:

भारतीय नौसेना के आईटी ब्रांच में एग्ज्क्यूटिव के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को कंप्यूटर साइन्स में 60 प्रतिशत अंकों से साथ बी.ई या बी.टेक किया होना चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर साइन्स या आईटी में M.Sc, M.Tech अथवा MCA की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी फॉर्म भर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया:

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें फ्री में परीक्षा की तैयारी:

इस भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी करने के लिए या इसके अलावा किसी भी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन करने के लिए उम्मीदवारों को आज ही Safalta द्वारा चलाए जा रहे फ्री Safalta Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक एयरफोर्स ग्रुप- ‘X’ & ‘Y’, NDA/NA, CDS, AFCAT जैसे सभी एग्जाम  की लाइव क्लासेस और मॉक टेस्ट के जरिए अनुभवी फैकल्टी के जरिए कंप्लीट तैयारी कराई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें