भारतीय नौसेना के साथ काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास इसमें शामिल होने का आखिरी मौका है। दरअसल नेवी द्वारा आर्टिफिशर अप्रेंटिस (AA) के 500 और सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट (SSR) के 2000 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है।इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थी 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से चल रही है।इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।वही, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
ये योग्यता वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन:
इन दोनों पदों पर 1 फरवरी 2002 से 31 जनवरी 2005 के बीच जन्में अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।साथ ही इन दोनों पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का बारहवीं की परीक्षा, गणित और भौतिकी विषय के अतिरिक्त रसायन विज्ञान/ जीव विज्ञान/ कम्यूटर में से किसी एक विषय के साथ उतीर्ण होना आवश्यक है।हालांकि AA के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं उतीर्ण होना आवश्यक है। जबकि, SSR के पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम अंको की कोई बाध्यता नहीं है।
क्या होगी चयन प्रक्रिया :
इन पदों के लिए पहले बारहवीं के मार्क्स के आधार पर 10,000 अभ्यर्थियों की संक्षिप्त सूची तैयार की जाएगी। सूचीवद्ध किए गए इन 10 हजार अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।इसके बाद इन परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी होगी और उन्हें मेडिकल टेस्ट तथा अन्य टेस्ट्स के लिए बुलाया जाएगा।सभी टेस्ट्स में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन आर्टिफिशर अप्रेंटिस (AA) और सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट (SSR) पदों के लिए किया जाएगा।
कितने हफ़्तों की होगी ट्रेनिंग :
यह आवेदन फरवरी 2022 में शुरू होने वाले बैच के लिए मांगे गए हैं और इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कई हफ़्तों की ट्रेनिंग से गुजरना होगा।आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक AA के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 9 हफ्ते और SSR के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 22 हफ्ते की ट्रेनिंग से गुजरना होगा।ट्रेनिंग पीरियड के दौरान अभ्यर्थियों को हर महिनें स्टाइपेंड के रूप में 14,600 रुपये मिलेंगे। ट्रेनिंग पीरियड खत्म होने के बाद इन्हें डिफेंस वेतन मैट्रिक्स के लेवल 3 के अंतर्गत 21,700 रुपए से 69,100 रुपए के बीच की सैलरी मिलेगी।
कैसे करें तैयारी :
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है।अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं।