फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy Recruitment 2021: भारतीय नौसेना ने 2500 पदों पर भर्ती की मेरिट सूची जारी की, यहां देखें डिटेल

Fri, 24 Dec 2021 02:42 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय नौसेना ने आर्टिफिसर अप्रेंटिस (एए) 500 पदों पर और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (एसएसआर)  के 2,000 पदों पर भर्ती की मेरिट सूची जारी कर दी है। इस आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर रिजल्ट देखें। 
विज्ञापन
indian navy - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना ने नौसैनिक के तौर पर आर्टिफिसर अप्रेंटिस (एए) और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (एसएसआर)  भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसकी मेरिट सूची जारी कर गई है। फरवरी,2022 बैच के लिए इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर मेरिट सूची को देख सकते हैं और अपने परिणामों को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एए और एसएसआर के पंजीकरण 16 अक्टूबर,2021 से 25 अक्टूबर, 2021 के दौरान हुए थे। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 24 नवंबर को जारी किए गए थे। इसमें लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पेट) के जरिए उम्मीदवारों का चयन होगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी की गई है। अब इनका शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा।
उम्मीदवारों से गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों से वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। इस भर्ती के तहत नौसेनिक के लिए एए के 500 पदों और एसएसआर के दो हजार पदों पर रिक्तियों को भरा जाएगा। 

विज्ञापन

Indian Navy AA, SSR Recruitment 2021 महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभ तिथि - 16 अक्टूबर 2021
भारतीय नौसेना एए, एसएसआर आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 25 अक्टूबर 2021
परीक्षा तिथि - दिसंबर 2021
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि- 23 दिसंबर 2021
प्रशिक्षण प्रारंभ होने की तिथि - फरवरी 2022 बैच

Indian Navy AA, SSR Recruitment 2021 मेरिट सूची को ऐसे देखें 

आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, 'करंट इवेंट्स' नाम के सेक्शन पर जाएं और 'एए फरवरी 2022 बैच की मेरिट लिस्ट' या 'एसएसआर फरवरी 2022 बैच की मेरिट लिस्ट' के लिंक पर क्लिक करें।
पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में स्क्रीन पर मेरिट सूची प्रदर्शित हो जाएगी।
परिणाम चेक करने के लिए CTRL+F बटन दबाएं और अपना रोल नंबर टाइप करें।
अब अपने नतीजे को डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें