फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy NSRY Recruitment 2021: विभिन्न पदों के लिए निकलीं बंपर रिक्तियां, यहां पढ़ें आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य विवरण

Thu, 02 Sep 2021 02:22 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NSRY Join Indian Navy Recruitment 2021 Direct Apply :  इंडियन नेवी, अप्रेंटिस ट्रेनिंग स्कूल, नेवल शिप रिपेयर यार्ड, कोच्चि ब्लेयर द्वारा अपरेंटिस के पद पर भर्ती के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सभी पात्र उम्मीदवार अधिसूचना में दिए गए निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
भारतीय नौसेना - फोटो : ANI
विज्ञापन
Job Title Indian Navy NSRY Recruitment 2021
Basic Salary 9,000 - 10,000 INR PER MONTH
Date Posted 2021-08-27
Valid Through 2021-10-01
Job Benefits Apprentice
Employment Type INTERN
Industry Defense
Occupational Category Apprentice
Qualifications Matric & ITI Exam
Education Requirements Matriculation (Class 10th) with 50 percent marks.
Responsibilities Apprentice
Skills ITI Examination in relevant trade with 65 percent marks aggregate.
Location India
Organization Name Indian Navy Naval Ship Repair Yard
Job Location The Admiral Superintendent (for Officer-in-Charge),, Apprentices Training School, Naval Ship Repair Yard, Naval Base, Kochi, Kerala - 682004, India
Complete details Click here

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Navy NSRY Recruitment 2021: इंडियन नेवी, अप्रेंटिस ट्रेनिंग स्कूल, नेवल शिप रिपेयर यार्ड, कोच्चि ब्लेयर द्वारा अपरेंटिस के पद पर भर्ती के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती अधिसूचना 21 अगस्त से 27 अगस्त, 2021 के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफलाइन मोड के माध्यम से रोजगार समाचार पत्र में निर्धारित प्रारूप में नौसेना के रिक्त पदों के लिए आवेदन पत्र भरें। यह भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायता जैसे विभिन्न ट्रेडों के 230 पदों को भरने के लिए है। योग्य उम्मीदवार भर्ती के लिए 01 अक्तूबर, 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


Indian Navy NSRY Recruitment 2021 के लिए चयन प्रक्रिया
प्रारंभिक चयन मैट्रिक और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। विशेष रूप से, पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में नेवल शिप रिपेयर यार्ड अपरेंटिस भर्ती 2021 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें केवल

"एडमिरल सुपरिटेंडेंट (प्रभारी अधिकारी के लिए),
अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कूल, नेवल शिप रिपेयर यार्ड,
नेवल बेस, कोच्चि - 682004"

के पते पर अपना आवेदन फॉर्म को अच्छे से भरने और उसकी एक कॉपी अपने पास रखने के बाद मूल आवेदन फॉर्म को सामान्य डाक द्वारा उपरोक्त पते पर भेजने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


नेवल शिप रिपेयर यार्ड अपरेंटिस भर्ती 2021
भारतीय नौसेना की अधिसूचना के अनुसार, Indian Navy NSRY Recruitment 2021 की महत्वपूर्ण तिथियों का उल्लेख नीचे किया गया है। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों के भीतर ऑफलाइन आवेदन करना होगा। 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑफलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि : 21 अगस्त, 2021
  • ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 01 अक्तूबर, 2021
  • एडमिट कार्ड के लिए संभावित तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।
  • नेवल शिप रिपेयर यार्ड अपरेंटिस भर्ती 2021 की परीक्षा तिथि भी जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।


पात्रता मापदंड
आयु सीमा:
01 जनवरी, 2021 को ऊपरी आयु सीमा 21 वर्ष है। आयु में छूट सरकारी दिशा - निर्देशों के अनुसार प्रदान की जाती है।
शैक्षिक योग्यता: मैट्रिक (कक्षा 10 वीं) 50 प्रतिशत अंकों के साथ और आईटीआई परीक्षा संबंधित ट्रेड में 65 प्रतिशत अंकों के साथ पास किए होना जरूरी है।

वेतनमान
सभी चयनित उम्मीदवारों को सरकारी शिक्षुता मानदंडों के अनुसार मासिक वजीफा का भुगतान किया जाएगा। प्रशिक्षण के प्रारंभिक चरण के दौरान उम्मीदवारों को स्टाइपेंड के रूप में करीब 9,000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

ऑफलाइन आवेदन करें
सभी पात्र उम्मीदवार अधिसूचना में दिए गए निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी आवेदक को प्रासंगिक स्व-सत्यापित दस्तावेजों के साथ ऑफलाइन आवेदन पत्र भेजने की आवश्यकता है। सभी आवेदन फॉर्म ऊपर दिए गए निर्धारित पते पर ही भेजे जाना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें