फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: 10वीं-आईटीआई पास के लिए नौसेना में अपरेंटिसशिप का मौका! चयन होने पर हर महीने मिलेंगे 8050 रुपये

Thu, 28 Nov 2024 08:32 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Navy Apprentice: 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवारों के पास भारतीय नौसेना में अपरेंटिस करने का शानदार मौका है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चयनित होने पर करीब 8,000 रुपये प्रति महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Indian Navy, भारतीय नौसेना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Navy Apprentice 2024: भारतीय नौसेना ने नौसेना डॉकयार्ड अप्रेंटिस स्कूल, विशाखापत्तनम में नामित ट्रेड अप्रेंटिस (2025-26 बैच) के नामांकन के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुल 275 पदों पर भर्ती होनी है। पंजीकरण प्रक्रिया 2 जनवरी, 2025 तक जारी रहेगी। पात्र उम्मीदवार उपरोक्त तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in. के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

फरवरी में होगी लिखित परीक्षा

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 275 पदों पर भर्ती करना है। परीक्षा संभावित रूप से 28 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा का परिणाम 4 मार्च, 2025 को जारी होने की उम्मीद है।
  • पंजीकरण करने की अंतिम तिथि: 02 जनवरी, 2025
  • सभी ट्रेडों के लिए लिखित परीक्षा: 28 फरवरी, 2025
  • लिखित परीक्षा परिणाम की घोषणा: 04 मार्च, 2025
  • प्रशिक्षण प्रारंभ: 02 मई, 2025

Indian Navy Selection Process: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन, मौखिक परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण शामिल होंगे।

लिखित परीक्षा में अंग्रेजी भाषा में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न (गणित 30, सामान्य विज्ञान 30, सामान्य ज्ञान 15) होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

Indian Navy Apprentice Stipend:वेतन

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को मासिक वजीफे के तौर पर आईटीआई प्रमाण पत्र धारकों को एक वर्ष के लिए 7,700 रुपये और दो साल के लिए 8,050 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

पात्रता मानदंड

शेक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 50% कुल अंकों के साथ एसएससी/मैट्रिक/कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। बिना अंक/ग्रेड/ग्रेड पॉइंट/प्रतिशत के एसएससी/मैट्रिकुलेशन और आईटीआई प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आयु सीमा: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) कार्यालय ज्ञापन संख्या एफ.सं. एमएसडीई-14(03)/2021 एपी-(पीएमयू) दिनांक 20 दिसंबर 21 के अनुसार इसके लिए कोई ऊपरी आयु प्रतिबंध नहीं है। न्यूनतम आयु 14 वर्ष है और खतरनाक व्यवसायों के लिए, यह 'प्रशिक्षु अधिनियम 1961 के अनुसार 18 वर्ष है। तदनुसार, 02 मई 2011 को या उससे पहले पैदा हुए उम्मीदवार पात्र हैं।

शारीरिक मानक: अभ्यर्थियों को प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए 'प्रशिक्षुता नियम 1992' के नियम 4 में निर्दिष्ट शारीरिक फिटनेस के न्यूनतम मानकों को पूरा करना चाहिए।

पूर्व प्रशिक्षण: जिन अभ्यर्थियों ने समय-समय पर संशोधित प्रशिक्षुता अधिनियम, 1961 के अनुसार किसी संगठन में उसी ट्रेड में प्रशिक्षुता प्रशिक्षण पूरा कर लिया है या वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे हैं, वे पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन

अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in. पर जाएं।
  • पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं।
  • पंजीकरण के बाद, “प्रशिक्षुता अवसर” पर क्लिक करें।
  • प्रशिक्षु कार्यक्रम के लिए आवेदन करें।
  • सभी आवश्यक विवरण भरें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें