फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy Agniveer: संगीत का है जुनून? नौसेना में निकली एमआर म्यूजिशियन की भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

Sat, 11 Apr 2026 01:10 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Navy MR Musician Recruitment: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एमआर (Musician) भर्ती के तहत 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका दिया है। अगर आपको संगीत का शौक है और देश सेवा का जज़्बा है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो अपने टैलेंट को करियर में बदलना चाहते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Navy Agniveer: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (MR/Musician) भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा उत्तीर्ण की हो और संगीत में दक्षता रखते हों। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और 26 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

भारतीय नौसेना की इस भर्ती में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि संगीत आना भी जरूरी है। उम्मीदवार को सुर और ताल की अच्छी समझ होनी चाहिए और वह गाना सही तरीके से गा सके। साथ ही, अगर कोई धुन सुनाई जाए तो उसे पहचानने और दोहराने की क्षमता भी होनी चाहिए। मतलब सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि असली में गाकर या बजाकर दिखाना जरूरी है।

विज्ञापन


इसके अलावा, उम्मीदवार को किसी न किसी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को बजाना आना चाहिए, जैसे – कीबोर्ड, तबला, ड्रम, गिटार या बाँसुरी। एक या एक से ज्यादा इंस्ट्रूमेंट में अच्छी प्रैक्टिस और पकड़ होना जरूरी है, ताकि आप अपना टैलेंट सही तरीके से दिखा सकें।

भारतीय नौसेना की अग्निवीर MR (Musician) भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। यह परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से होनी चाहिए और उसमें न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए।

विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

वर्ष अनुकूलित पैकेज (मासिक) हाथ में (70%) अग्निवीर कोष निधि में योगदान (30%) भारत सरकार द्वारा योगदान
1 ला वर्ष 30,000 21,000 9,000 9,000
द्वितीय वर्ष 33,000 23,100 9,900 9,900
तृतीय वर्ष 36,500 25,550 10,950 10,950
चौथा वर्ष 40,000 28,000 12,000 12,000
कुल - - 5.02 लाख 5.02 लाख

भारतीय नौसेना की अग्निवीर योजना में उम्मीदवारों को 48 रुपये लाख का फ्री जीवन बीमा मिलता है। अगर ड्यूटी के दौरान किसी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को 44 रुपये लाख की एकमुश्त राशि के साथ बीमा का पैसा भी दिया जाता है। वहीं, अगर कोई घायल होकर विकलांग हो जाता है, तो उसकी स्थिति के अनुसार 44 रुपये लाख, 25 रुपये लाख या 15 रुपये लाख तक की सहायता दी जाती है।

कैसे होगा चयन?

भर्ती प्रक्रिया में कई चरण होते हैं, जिनमें पहले शारीरिक फिटनेस परीक्षण (PFT), फिर लिखित परीक्षा, उसके बाद संगीत योग्यता परीक्षण और अंत में मेडिकल परीक्षा होती है।

शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT)

लिंग 1.6 किमी दौड़ उठक-बैठक (स्क्वाट्स) पुश अप बेंट सिट-अप्स घुटनों के बल बैठकर ऊपर उठना
पुरुष 06 मिनट 30 सेकंड 20 15 15 15
महिला 08 मिनट 15 10 10 10
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप joinindiannavy.gov.in पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें।
  • ऑनलाइन फॉर्म में अपनी सही जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें (संगीत प्रमाण पत्र, 10वीं मार्कशीट, स्लेट के साथ फोटो)।
  • फॉर्म को ध्यान से चेक करें और सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें