आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका
जिन उम्मीदवारों से आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, उन्हें उसे सुधारने का अवसर भी मिलेगा। इसके लिए 10 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी, जिसमें अभ्यर्थी अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
कितना मिलेगा वेतन?
अग्निपथ योजना के तहत चयनित अग्निवीरों को पहले वर्ष 30,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। यह वेतन हर वर्ष बढ़ता जाएगा और चौथे वर्ष तक 40,000 रुपये प्रति माह तक पहुंच जाएगा। चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को योजना के नियमों के अनुसार सेवा निधि पैकेज भी दिया जाएगा।
आयु सीमा
अग्निवीर भर्ती 2026 में आयु सीमा बैच के अनुसार तय की गई है।
- 01/2027 बैच: अभ्यर्थियों का जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए।
- 02/2027 बैच: अभ्यर्थियों का जन्म 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले स्टेज-1 INET 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद स्टेज-2 में शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और भर्ती मेडिकल परीक्षण शामिल होगा। नियमों के अनुसार एनसीसी 'सी' प्रमाणपत्र धारकों को स्टेज-1 से छूट मिल सकती है।
क्या लड़कियां भी कर सकती हैं आवेदन?
इस भर्ती में महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं, लेकिन यह सुविधा केवल एसएसआर और एमआर पदों के लिए उपलब्ध है। वहीं एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
अग्निवीर भर्ती के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म जमा करते समय भुगतान करना होगा।
इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।