आयु सीमा की शर्तें
| पद |
आयु सीमा |
| स्टोर कीपर ग्रेड-II |
18 से 25 वर्ष |
| इंजन चालक |
18 से 30 वर्ष |
| काम-वासना |
18 से 30 वर्ष |
| सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर |
18 से 27 वर्ष |
| एमटीएस (चपरासी) |
18 से 27 वर्ष |
| एमटीएस (चौकीदार) |
18 से 27 वर्ष |
सरकारी कर्मचारियों को नियमों के अनुसार अधिकतम 40 वर्ष तक की छूट मिल सकती है। इंजन चालक पद की आरक्षित रिक्तियों में एससी उम्मीदवारों को 5 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है। ड्राइवर, एमटीएस (चपरासी) और एमटीएस (चौकीदार) पदों पर ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
कितना मिलेगा वेतन?
भारतीय तटरक्षक भर्ती में पद के अनुसार वेतन अलग-अलग होगा। स्टोर कीपर ग्रेड-II और सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर को लेवल-2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये, इंजन ड्राइवर को लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये, जबकि लस्कर, एमटीएस (चपरासी) और एमटीएस (चौकीदार) को लेवल-1 के तहत 18,000 से 56,900 रुपये वेतन मिलेगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले भारतीय तटरक्षक बल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती सेक्शन में जाकर Group C Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन देखें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसमें मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां आवेदन के साथ लगाएं।
- भरे हुए आवेदन फॉर्म को निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से भेजें।
- आवेदन भेजने से पहले फॉर्म में दी गई सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और डाक रसीद की एक प्रति सुरक्षित रख लें।