फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आर्मी: सेना में ऑफिसर बनने का शानदार मौका, इंजीनियरिंग स्नातक भर सकेंगे फॉर्म, कब शुरू होंगे आवेदन?

Tue, 29 Sep 2026 05:54 PM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला

सार

Indian Army Officer Entry 2026: भारतीय सेना ने तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम-145 जुलाई 2027 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए आवेदन 30 सितंबर से शुरू होंगे। जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण, वेतन और आवेदन का तरीका।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Army Officer Entry 2026: भारतीय सेना ने तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम-145, जुलाई 2027 पाठ्यक्रम के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए इंजीनियरिंग स्नातकों को भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में करियर शुरू करने का अवसर मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 29 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकेगा। इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग स्नातक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


विस्तृत नोटिफिकेशन में क्या मिलेगा?
भारतीय सेना की ओर से विस्तृत अधिसूचना आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जारी की जाएगी। इसमें मान्य और समकक्ष इंजीनियरिंग शाखाओं की सूची, आयु सीमा, पात्रता शर्तें, वेतन, प्रशिक्षण और अन्य महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ना होगा, ताकि पात्रता से जुड़ी किसी जानकारी में भ्रम न रहे।

प्रशिक्षण कहां और कितने समय होगा?
चयनित उम्मीदवारों को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में पूर्व-कमीशन प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण एक वर्ष का होगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उम्मीदवारों को 56,400 रुपये प्रतिमाह का वजीफा दिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्रदान किया जाएगा। वेतन और पदोन्नति के लिए उन्हें एक वर्ष की पूर्व-तिथि वरिष्ठता भी दी जाएगी।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण होंगे?
टीजीसी-145 के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को सेवा चयन बोर्ड यानी एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद चिकित्सा परीक्षण होगा। सभी निर्धारित चरणों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर जारी किए जाएंगे।

किन शाखाओं में कमीशन मिल सकता है?
टीजीसी-145 के तहत उम्मीदवारों को भारतीय सेना की अलग-अलग आर्म्स और सर्विसेज में कमीशन मिल सकता है। प्रमुख विकल्पों में कोर ऑफ इंजीनियर्स, कोर ऑफ सिग्नल्स और कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय सेना की आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों को अन्य आर्म्स या सर्विसेज में भी कमीशन दिया जा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन?
नोटिफाइड इंजीनियरिंग शाखाओं में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग यानी बीई, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी यानी बीटेक या कंप्यूटर साइंस में मास्टर ऑफ साइंस यानी एमएससी की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अंतिम पात्रता और मान्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम की जानकारी विस्तृत अधिसूचना में स्पष्ट की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखना चाहिए।

अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
इंजीनियरिंग डिग्री के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, भले ही उन्होंने अंतिम वर्ष की परीक्षा अभी पास न की हो। हालांकि, चयन प्रक्रिया के निर्धारित चरण में उन्हें इंजीनियरिंग डिग्री परीक्षा पास करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ सभी सेमेस्टर या वर्षों की मार्कशीट भी जमा करनी होगी।

आवेदन कैसे करना होगा?
ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां ऑफिसर एंट्री अप्लाई या लॉगिन विकल्प चुनना होगा। नए उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण पूरा करना होगा, जबकि पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण से प्रवेश कर सकते हैं। डैशबोर्ड पर जाकर ऑनलाइन आवेदन विकल्प चुनें और फिर तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम-145, जुलाई 2027 का विकल्प चुनें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें