कुल 30 पदों पर होगी भर्ती
कुल 30 रिक्तियां घोषित की गई हैं। हालांकि सेना ने स्पष्ट किया है कि संगठनात्मक जरूरतों के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है। यह कोर्स जनवरी 2027 में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में शुरू होगा। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 12 महीने की प्री-कमीशन ट्रेनिंग दी जाएगी। भर्ती में विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं।
- सिविल इंजीनियरिंग – 8 पद
- कंप्यूटर साइंस – 6 पद
- इलेक्ट्रिकल – 2 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स – 6 पद
- मैकेनिकल – 6 पद
- अन्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम – 2 पद
- कुल पद – 30
अन्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बायो मेडिकल, केमिकल, टेक्सटाइल, न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी, माइनिंग, रबर टेक्नोलॉजी और कई अन्य विषय शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में BE/B.Tech या M.Sc Computer Science की डिग्री होना अनिवार्य है।
अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनका अंतिम परिणाम 1 जनवरी 2027 तक घोषित हो जाए। विदेशी विश्वविद्यालयों से इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 को 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अर्थात उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2000 से पहले और 1 जनवरी 2007 के बाद नहीं होना चाहिए। आयु की गणना केवल 10वीं के प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी।
शारीरिक मानक भी जरूरी
आईएमए में ट्रेनिंग शुरू होने पर उम्मीदवारों को न्यूनतम शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा। इसमें:
- 2.4 किलोमीटर दौड़ – 10 मिनट 30 सेकंड
- 40 पुश-अप
- 6 पुल-अप
- 30 सिट-अप
- स्क्वाट्स और लंजेस के निर्धारित सेट
- तैराकी की सामान्य जानकारी
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले आवेदन पत्रों की शॉर्टलिस्टिंग इंजीनियरिंग डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी।
इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को पांच दिन के एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एसएसबी में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा और फिर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
भारतीय सेना ने साफ किया है कि केवल एसएसबी पास करना अंतिम चयन की गारंटी नहीं होगा। अंतिम मेरिट एसएसबी इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
ट्रेनिंग के दौरान मिलेगा स्टाइपेंड
प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट रैंक प्रदान की जाएगी।
कमीशन मिलने के बाद वेतन लेवल-10 के अनुसार 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक होगा। सेना के अनुसार कुल वार्षिक CTC लगभग 17 से 18 लाख रुपये तक हो सकती है।
Indian Army TGC-144 Recruitment 2026 Notification PDF
आवेदन शुल्क नहीं देना होगा
भारतीय सेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन में किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है। उम्मीदवार बिना शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।