Indian Army TES January 2026: भारतीय सेना ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-54) के तहत जनवरी 2026 बैच के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के अंतर्गत और इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से कुल 90 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो 12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) के बाद सीधे सेना में अधिकारी बनना चाहते हैं।
भारतीय सेना की 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत जनवरी 2026 बैच में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मई 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी 12 जून 2025 ही है।
पात्रता मानदंड
उम्मीदवार ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो तथा जेईई (मेन) 2025 में उपस्थित हुआ हो।
भारतीय सेना की 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-54) के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 16 वर्ष 6 माह और अधिकतम आयु 19 वर्ष 6 माह होनी चाहिए। आवेदक की जन्म तिथि 2 जुलाई 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए।