फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Admit Card: अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 30 जून से शुरू होंगे एग्जाम; करें डाउनलोड

Tue, 17 Jun 2025 09:30 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Army GD Admit Card: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से जनरल ड्यूटी श्रेणी के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Army Agniveer Admit Card 2025: इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती 2025-26 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अब joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


फिलहाल, अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) श्रेणी के लिए प्रवेश पत्र अपलोड किए गए हैं, जबकि बाकी श्रेणियों जैसे टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन आदि के एडमिट कार्ड 18 जून 2025 को जारी किए जाएंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती

अग्निवीर भर्ती परीक्षा के जरिए जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा हवलदार एजुकेशन, हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर, जेसीओ कैटरिंग, जेसीओ रिलिजियस टीचर के पदों पर भी बहाली की जाएगी।

Indian Army Agniveer Exam Schedule: क्या है परीक्षा और शेड्यूल

अग्निवीर कॉमन एंट्रेस एग्जाम 30 जून से 10 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। कुल 25,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। सेवा की अवधि 4 वर्ष होगी और ट्रेनिंग की अविधि 10 हफ्ते से 6 महीने होती है।
  • परीक्षा की तारीख: 30 जून से 10 जुलाई 2025
  • कुल पदः 25,000 से अधिक
  • सेवा अवधिः 4 वर्ष
  • ट्रेनिंग अवधिः 10 हफ्ते से 6 महीने

Indian Army Agniveer Selection Process: अग्निवीर चयन प्रक्रिया 

योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा, शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप परीक्षण (PST/PET), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के बाद किया जाएगा।
  • ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप परीक्षण (PST/PET)
  • दस्तावेज सत्यापन 
  • चिकित्सा परीक्षण 

सैलरी और सेवा निधि

  • पहले वर्ष 30000 रुपये प्रतिमाह (हाथ में 21000 रुपये)
  • चौथे वर्ष 40000 रुपये प्रतिमाह (हाथ में 28000 रुपये)
  • 4 साल बाद सेवा निधि के रूप में 11.71 रुपये लाख मिलेंगे
विज्ञापन

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Agniveer Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें