फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army JAG 125: लॉ ग्रेजुएट हैं? बिना परीक्षा सेना में लेफ्टिनेंट बनने का मौका, CLAT PG का स्कोर जरूरी

Fri, 17 Jul 2026 04:52 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Army JAG Entry 2027: भारतीय सेना ने जज एडवोकेट जनरल ब्रांच के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन आधार पर भर्ती निकाली है। कानून स्नातक और दिसंबर 2025 में आयोजित CLAT PG 2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद सेना में लेफ्टिनेंट की रैंक मिलेगी।
 
विज्ञापन
Indian Army JAG Entry 2027 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Army JAG Entry 2027: भारतीय सेना ने जज एडवोकेट जनरल (JAG) एंट्री स्कीम 125वें कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए कानून (LLB) की पढ़ाई कर चुके अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों को शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत भारतीय सेना के JAG ब्रांच में अधिकारी बनने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


आज 17 जुलाई 2026 से आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण अप्रैल 2027 से चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में शुरू होगा।

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 17 जुलाई 2026, दोपहर 3 बजे से
आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026, दोपहर 3 बजे तक
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की घोषणा सितंबर 2026 का दूसरा सप्ताह (संभावित)
SSB इंटरव्यू नवंबर-दिसंबर 2026 (संभावित)
कोर्स शुरू होने की तिथि अप्रैल 2027

कितनी हैं रिक्तियां?

भारतीय सेना ने जेएजी एंट्री 125वें कोर्स के लिए कुल 10 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अंतिम सीटों का आवंटन सेना की प्रशासनिक और परिचालन आवश्यकताओं के आधार पर किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता क्या है?
  • उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एलएलबी की डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। यह तीन वर्षीय एलएलबी या पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स दोनों में से कोई भी हो सकता है।
  • CLAT PG 2026 परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों का प्रारंभिक चयन CLAT PG 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। किसी अन्य वर्ष का CLAT स्कोर मान्य नहीं होगा।
  • उम्मीदवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया या किसी राज्य बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण के लिए पात्र होना भी जरूरी है।

आयु सीमा क्या है?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का अविवाहित होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2027 को 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसका मतलब है कि उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2000 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।
 

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी।
  • CLAT PG 2026 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी।
  • शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • SSB इंटरव्यू प्रयागराज, भोपाल, बेंगलुरु और जालंधर स्थित चयन केंद्रों में आयोजित होगा।
  • एसएसबी में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
  • अंतिम मेरिट सूची केवल एसएसबी इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी।
 

सेवा अवधि कितनी होगी?

जेएजी एंट्री के तहत चयनित उम्मीदवारों को 10 वर्ष के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन दिया जाएगा, जिसे आवश्यकता और पात्रता के आधार पर 4 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। बाद में योग्य अधिकारियों को परमानेंट कमीशन का अवसर भी मिल सकता है।
 

शारीरिक मानक भी पूरे करने होंगे

सेना में प्रशिक्षण शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा।
 
शारीरिक मानक पुरुष महिला
2.4 किलोमीटर दौड़ 10 मिनट 30 सेकंड 13 मिनट
पुश-अप्स 40 15
पुल-अप्स 6 2
सिट-अप्स 30 25

इसके अलावा स्क्वैट्स, लंजेस और बुनियादी तैराकी का ज्ञान भी उपयोगी माना गया है।
 

कितनी मिलेगी सैलरी?

ओटीए चेन्नई में 49 सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिलने के बाद वेतन पे लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक होगा। इसके अलावा 15,500 रुपये प्रतिमाह मिलिट्री सर्विस पे (MSP) और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। भारतीय सेना के अनुसार, कुल वार्षिक सीटीसी लगभग 17 लाख रुपये से 18 लाख रुपये तक हो सकती है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • "Officer Entry Apply/Login" विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन के बाद डैशबोर्ड में "Apply Online" पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें