फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army BSC रिजल्ट घोषित, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 26 Mar 2019 03:26 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना ने 25 मार्च 2019 को भारतीय सेना BSC नर्सिंग परिक्षा के परिणाम को घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं वे अब आधिकारिक वेबसाइट यानी joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। भारतीय सेना बीएससी नर्सिंग 2019 प्रवेश परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा 13 जनवरी, 2019 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


आपको बता दें की, पहले परीक्षा के परिणाम मार्च माह के 01 सप्ताह में ही घोषित किए जाने थे, लेकिन परीक्षा के परिणाम को अब जारी किया गया है। अपने परीक्षा के परिणाम को देखने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करें। 

भारतीय सेना बीएससी नर्सिंग प्रवेश 2019 के लिए लिखित परीक्षा के लिए कुल लगभग 28348 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे और वहीं लगभग 498 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण हैं। साक्षात्कार 07 से 17, मई 2019 को आयोजित किया जाने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए और नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें और साक्षात्कार संबंधित सभी जानकारियों से अवगत हो।
विज्ञापन

 

ऐसे करें परीक्षा के परिणाम को डाउनलोड-

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए परिणाम लिंक पर क्लिक करें। 
  • अगली स्क्रीन में उम्मीदवारों को परिणाम को देखने के लिए संबंधित लिंक पर लॉग इन करना होगा।
  • अब आपका भारतीय सेना बीएससी नर्सिंग परीक्षा परिणाम 2019 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें