फेज 2 में जरूरी दस्तावेज
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र
- डिप्लोमा या डिग्री (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य वैध ID
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- सरकारी कर्मचारी के लिए NOC
- हालिया चरित्र प्रमाणपत्र (6 माह के भीतर जारी)
- सभी एडमिट कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
Indian Army Agniveer: Phase I और Phase II की पूरी प्रक्रिया
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को दो मुख्य चरणों में बांटा गया है, फेज-I और फेज-II। फेज-I के अंतर्गत सीईई (Common Entrance Exam) आयोजित की जाती है, जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है। यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाती है और इसमें केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती, जिससे अभ्यर्थियों को उत्तर देने में सहूलियत मिलती है।
फेज-II में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को रैली और स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरना होता है। इसमें सबसे पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट होता है जिसमें दौड़, पुश-अप, सिट-अप और पुल-अप शामिल होते हैं। इसके बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के अंतर्गत अभ्यर्थियों की ऊंचाई, सीना और वजन की जांच की जाती है।
इसके पश्चात अभ्यर्थियों का मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाता है, जो कि आर्मी के अधिकृत डॉक्टरों द्वारा संपन्न होता है। इसके बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है जिसमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र और पहचान दस्तावेजों की जांच की जाती है। कुछ मामलों में एडेप्टेबिलिटी टेस्ट भी लिया जाता है, जो मानसिक योग्यता की जांच के लिए होता है।
अंत में, सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और सीट की उपलब्धता के अनुसार चयन किया जाता है।
फेज 2 का एडमिट कार्ड कब आएगा?
सीईई परिणाम घोषित होने के बाद कुछ ही दिनों में कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन में Phase II का एडमिट कार्ड उपलब्ध होगा। यदि आपकी रैली तिथि से कम से कम 5 दिन पहले तक एडमिट कार्ड नहीं आता, तो तुरंत अपने नजदीकी आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) से संपर्क करें।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
- आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Agniveer Results 2025” पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालें।
- रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर खोजें।
- फेज 2 के लिए रिजल्ट को सेव और प्रिंट करें।