फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian AirForce Recruitment 2021: 282 पदों की भर्ती की तारीखों में हो रहा है कंफ्यूजन तो यहाँ जानें कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

सार

भारतीय वायुसेना ने ग्रुप-सी सिविलियन के 282 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में ग्रेजुएट्स से लेकर दसवीं पास तक के लिए पद शामिल है।
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना में काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल वायुसेना ने ग्रुप-सी सिविलियन के 282 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक ये भर्तियां सिविलियन श्रेणी के अधीक्षक, लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टोर कीपर, कुक, पेंटर जैसे कुल 282 पदों पर की जाएंगी। जारी अधिसूचना के मुताबिक विभिन्न पदों के लिए ग्रेजुएट्स से लेकर दसवीं पास तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए किताबें खोज रहे हैं, तो आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की सहायता ले सकते हैं। इन ई-बुक्स को खास आपकी सहायता के लिए सफलता के एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किया गया है।

कब तक कर सकते हैं आवेदन :

अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को लेकर काफी कंफ्यूजन हो रहा है। वायुसेना द्वारा जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए अधिसूचना जारी करने की तारीख से एक माह के भीतर तक आवेदन किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए 7 से 13 अगस्त के रोजगार समाचार में अधिसूचना जारी किया गया है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 7 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए ये योग्यताएं हैं जरूरी :

अधीक्षक के पद के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट, लोअर डिवीज़न क्लर्क के पद लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास, स्टोर कीपर के पद लिए 12 वीं कक्षा या समकक्ष पास तथा कुक (साधारण ग्रेड) के पद लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक के साथ कैटरिंग में सर्टिफिकेट या डिप्लोमापेंटर होना आवश्यक है। इसके अलावा कारपेंटर, कूपर स्मिथ और शीट मेटल वर्कर, ए/सी मेक, फिटर, हाउस कीपिंग स्टाफ, लॉन्ड्रीमैन, मेस स्टाफ, एमटीएस, टेलर, ट्रेड्समैन के पद के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास तथा हिंदी टाइपिस्ट के पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन :

इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन मोड में ही जमा किया जा सकता है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी रिक्तियों और योग्यता के अनुसार अपनी पसंद के वायु सेना स्टेशन पर ऑफलाइन मोड से आवेदन जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अधिसूचना में दिए गए प्रारूप में आवेदन भर के दस्तावेजों के साथ सामान्य डाक/ पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से संबंधित वायु सेना स्टेशन में नियत समय के भीतर जमा करना होगा।

कैसे करें तैयारी : 

अगर आप UPSSSC PET, SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेस्ट तरीके से तैयारी करने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेस के साथ साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें