IAF AFCAT 2023 Registration Last Date: भारतीय वायु सेना (IAF) में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भारतीय वायु सेना में एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 2022) के तहत भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हों और किसी वजह से अब तक फॉर्म न भर पाए हों, वे फटाफट एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइटों https://careerindianairforce.cdac.in या https://afcat.cdac.in पर आवेदन कर दें। आईएएफ परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख कल यानी 30 दिसंबर 2022 शाम पांच बजे तक है। ये आवेदन शॉर्ट सर्विस कमीशन के फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन टेक्निकल) ब्रांच के लिए हैं। इसके साथ ही एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम फ्लाइंग ब्रांच के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।