इंडियन एयर फोर्स भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रूप X और Y फेज -1 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। ये भर्ती परीक्षा टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों के लिए आयोजित की गई थी। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एयर फोर्स भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि ग्रूप X और Y फेज -1 परीक्षा 21 सितंबर, 2019 से 24 सितंबर, 2019 तक आयोजित की गई है।
परीणाम के साथ-साथ ग्रुप एक्स और वाई फेज-II परीक्षा के एडमिट कार्ड भी बोर्ड ने जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार इंडियन एयर फोर्स भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा परिणाम और एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर दिए गए कैंडिडेट्स विकल्प पर जाएं।
चरण 3 : दिए गए (02/220) (01/2020) लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : मांगी गई जानकारी दर्ज कर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5 : अब एक प्रिंट आउट आगे की परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : डाक विभाग में नौकरी का मौका, 10वीं पास के लिए 2707 पदों पर बंपर भर्तियां