संगीत में दक्षता होना जरूरी
उम्मीदवार को संगीत की अच्छी समझ होनी चाहिए और वह सही लय, सुर तथा ताल के साथ पूरा गीत गाने में सक्षम होना चाहिए। साथ ही, उसे स्टाफ नोटेशन, टॉनिक सोलफा, तबलाचर या हिंदुस्तानी/कर्नाटक संगीत की नोटेशन प्रणाली की जानकारी होनी चाहिए। अभ्यर्थी को सूचीबद्ध वाद्ययंत्रों में से कम से कम एक वाद्ययंत्र बजाने में निपुण होना चाहिए, जबकि दो वाद्ययंत्रों में दक्षता रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
संगीत अनुभव के लिए क्या चाहिए?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संगीत संस्थान से किसी वाद्ययंत्र में ग्रेड-5 या उससे उच्च स्तर की योग्यता, या हिंदुस्तानी/कर्नाटक शास्त्रीय संगीत में डिप्लोमा या समकक्ष प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा, विभिन्न संगीत प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में भागीदारी या पुरस्कार से संबंधित प्रमाणपत्र भी मान्य होंगे।